दक्षिण एशिया का ‘रक्षक’ बताने पर घिरे शहबाज शरीफ, सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दक्षिण एशिया का ‘रक्षक’ बताने पर घिरे शहबाज शरीफ, सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक

-शहबाज शरीफ बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक में शामिल हुए

वॉशिंगटन/सिमरन मोरया/-  पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ट्रंप की खुशामद करने के चक्कर में अपने देश का मजाक बना दिया है। वॉशिंगटन में ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक में शहबाज शरीफ मंच पर खुलेआम चापलूसी करते नजर आए। शरीफ ने ट्रंप को मैन ऑफ पीस कहकर संबोधित किया और उन्होंने दक्षिण एशिया का सच्चा रक्षक बता डाला। इस दौरान शहबाज शरीफ ने भारत और पाकिस्तान के बीच मई में सैन्य टकराव के बाद हुए युद्धविराम का क्रेडिट भी ट्रंप को दे दिया। भारत ने सीजफायर करवाने में ट्रंप प्रशासन की किसी भी भूमिका से बार-बार इनकार किया है।

शरीफ ने ट्रंप को संबोधित करते हुए कहा, भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाने के लिए आपके समय पर और असरदार हस्तक्षेप ने शायद 1 करोड़ लोगों की जान बचाई। इसके बाद पाकिस्तानी पीएम ने कहा, आप सच में मैन ऑफ पीस साबित हुए हैं। मैं कहना चाहता हूं कि आप सच में दक्षिण एशिया के मसीहा हैं। गाजा आपकी विरासत होगी।

शहबाज शरीफ का उड़ा मजाक
शहबाज शरीफ ने ट्रंप की डिप्लोमेसी को बोल्ड बताया और कहा कि इसके कई अंतरराष्ट्रीय हॉटस्पॉट पर शांति आई है। उन्होंने बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक को ऐतिहासिक बताया। शरीफ ने कहा, आज का दिन इतिहास में जगह बनाएगा। ट्रंप की चापलूसी भरी शहबाज शरीफ की टिप्पणी सोशल मीडिया पर फैल गई और इस पर उनका जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। शहबाज की हरकत पर नाराजगी जताने वालों में पाकिस्तानी सबसे आगे हैं।

पाकिस्तान के लिए शर्मिंदगी
अली मुस्तफा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘पाकिस्तान के कठपुतली प्रधानमंत्री लगातार शर्मिंदगी की वजह बने हुए हैं।’ उन्होंने शहबाज का वीडियो शेयर किया और कहा, ‘दुनिया के इकलौते न्यूक्लियर हथियार वाले मुस्लिम देश, जिसकी आबादी 25 करोड़ है, की हालत ऐसी हो गई है। बहुत खराब नजाने, बुरे नतीजे और यह सब कुछ बेइज्जती के सिवा कुछ नहीं है।’

शहबाज शरीफ बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक में शामिल हुए
एक यूजर ने लिखा, ‘भिखारी भीख के लिए कुछ भी बोलता है।’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘पाकिस्तान के लिए बिना शर्मिंदगी वाला कोई दिन नहीं होता।’ दूसरे ने तंज कसा, ‘वह ट्रंप की तारीफ इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान को खत्म होने से बचाया।’ एक यूजर ने शहबाज शरीफ की तुलना तोते से कर दी। उसने लिखा, ‘तोतों की कुछ किस्में बहुत टैलेंटेट होती हैं। ट्रंपेट पैरट: वह डोनाल्ड ट्रंप की हर पसंदीदा लाइन को दोहराने के लिए गाजा समिट तक उड़कर जाता है।’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox