नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पहलगाम आतंकी हमले का पूरी दुनिया ने विरोध किया। भारत के ऑपरेशन सिंदूर का दुनिया समर्थन कर रही है। पाकिस्तान की कायरना हरकतों को वैश्विक मंच पर साझा करने के लिए भारत ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों को विदेशी यात्राओं के लिए रवाना किया है। दुनिया के प्रमुख देशों की यात्रा पर निकले भारतीय प्रतिनिधिमंडलों का गर्मजोशी से स्वागत किया जा रहा हैं औऱ साथ में भारत द्वारा आतंकवाद के खिलाफ मुहिम में हर देश अपना समर्थन दे रहा है। ऑपरेशन सिंदूर का अधिकांश देशों ने खुलकर समर्थन ही नहीं दिया बल्कि आतंकवाद के खिलाफ लडऩे में सहयोग देने का वादा किया।
भारत का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर पहुंचा है। वहां की सत्ता पक्ष और विपक्ष पार्टी ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर का खुलकर समर्थन किया। आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा।
सुप्रिया सुले के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल दक्षिण अफ्रीका पहुंचा
एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने इससे पहले दक्षिण अफ्रीकी सांसदों से मुलाकात की थी और आतंकवाद के प्रति भारत की शून्य सहनशीलता तथा वैश्विक खतरे के खिलाफ नए सामान्य दृष्टिकोण को रेखांकित किया था। प्रतिनिधिमंडल ने डेमोक्रेटिक अलायंस के नेता और दक्षिण अफ्रीका के कृषि मंत्री जॉन स्टीनहुइसन तथा डेमोक्रेटिक अलायंस के अन्य सदस्यों के साथ गहन चर्चा की।
प्रिटोरिया स्थित भारतीय दूतावास की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “डीए ने पहलगाम में आतंकवादी हमले के पीड़ितों के साथ एकजुटता व्यक्त की और सीमा पार आतंकवाद से लड़ने के भारत के संकल्प का समर्थन किया।” प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण अफ्रीका गणराज्य की प्रेसिडेंसी के उप मंत्री केनेथ मोरोलोंग के साथ भी बातचीत की तथा उन्हें भारत के आतंकवाद-रोधी रुख से अवगत कराया, जो त्वरित और दृढ़ कार्रवाई पर आधारित है तथा जिसके तहत आतंकवादियों और उनके समर्थकों दोनों को समान रूप से जिम्मेदार ठहराया जाता है। बयान में कहा गया, “उप मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस मामले पर ध्यान दिया है तथा इसे दक्षिण अफ्रीकी प्रेसीडेंसी के ध्यान में लाया जाएगा।”


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद