तो यह है केजरीवाल का 10 साल का विकास, जहां अभी तक नही पानी का निकास

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तो यह है केजरीवाल का 10 साल का विकास, जहां अभी तक नही पानी का निकास

-दिल्ली पंचायत संघ ने “आप“ सरकार से जलभराव न होने की गारंटी पर मांगा जवाब -हाउस टैक्स माफ व यमुना में डुबकी पर जवाब दें केजरीवाल- थान सिंह यादव

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- दिल्ली पंचायत संघ ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से दिल्ली में जलभराव की समस्या पर जवाब मांगा है। पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि आज दिल्ली विधानसभा चुनावों को देखते हुए पूर्व सीएम केजरीवाल व सीएम आतिशी दिल्ली की जनता के सामने नये वादे व फ्री की रेवड़ियां बाटने में जुटे है। उन्होने कहा कि अगर 10 साल में केजरीवाल में दिल्ली के विकास पर ध्यान दिया होता तो आज ये फ्री की रेवड़ियां बांटने की नौबत नही आती। पंचायत संध ने दिल्ली में बारिश में फिर से जलमग्न हुई सड़कों पर सवाल उठाते हुए कहा कि तो यह है केजरीवाल का 10 साल का विकास, जहां अभी तक नही पानी का निकास। दिल्ली में थोड़ी-सी बारिश होते ही जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था का माहौल बन जाता है। यह स्थिति आम दिल्ली वासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है।

थान सिंह यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि आप सरकार समय-समय पर नई योजनाओं और गारंटियों की घोषणा करती है, लेकिन पुरानी योजनाओं और वादों का क्या हुआ? उन्होंने याद दिलाया कि आप सरकार ने हाउस टैक्स माफ करने, दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने, यमुना नदी को साफ करने और उसमें डुबकी लगाने जैसी कई गारंटियों की बात की थी। लेकिन आज तक इन वादों को पूरा करने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए।

पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने मांग की है कि दिल्ली सरकार 15 जनवरी से पहले अपनी पुरानी सभी गारंटी योजनाओं और वादों को पूरा करे। यादव ने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो आगामी चुनाव में दिल्ली के गांव, गरीब, किसान और ग्रामीण क्षेत्र के लोग इसका कड़ा जवाब देंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों में जनता अब सरकार को उसके वादों की याद दिलाने के लिए तैयार है। दिल्ली पंचायत संघ का कहना है कि अब समय आ गया है कि आप सरकार अपने वादों और गारंटियों को गंभीरता से ले। यदि सरकार इसमें असफल रहती है तो जनता अपने मताधिकार से इसका जवाब देगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox