
दिल्ली-NCR/सिमरन मोरया/- दिल्ली-एनसीआर में सोमवार, 1 सितंबर को हुई तेज बारिश के कारण गुरुग्राम में लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ा। सड़कें पानी में डूब गईं और ट्रैफिक जाम ने शहर की रफतार को ही रोक दिया। ऐसे में लोगों के लिए मेट्रो ही सहारा बनी, लेकिन यही राहत कुछ ही देर में मुसीबत में बदल गई। गुरुग्राम के सिकंदरपुर रैपिड मेट्रो स्टेशन से एक वीडियो सामने आया है, जिसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया। कहा जा रही है कि ये नजारा सोमवार, 1 सितंबर की रात करीब 8 बजे का है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि स्टेशन पर हजारों की भीड़ धक्का-मुक्की कर रही है।
पोस्ट में लिखी ये बात
इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाले ने लिखा कि दिल्ली-गुरुग्राम ने इतनी भीड़ पहले कभी नहीं देखी होगी। सिकंदरपुर स्टेशन से डीएमआरसी तक हालात ऐसे थे कि अगर और भी लोग अंदर आते तो किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था। सभी का दम घुट रहा था और मैं भी इसका हिस्सा था।
लोगों ने जताई नाराजगी
इस वीडियो को देखते ही लोगों की नाराजगी सोशल मीडिया पर फूट पड़ी। लोगों ने कहा कि बारिश और जलभराव ने सड़क यातायात को पहले ही ठप कर दिया, ऊस पर मेट्रो स्टेशनों पर कुप्रबंधन ने मुश्किल और बढ़ा दी। कई यूजर्स ने गुरुग्राम की ड्रेनेज व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई और इसे शहर की सबसे बड़ी समस्या बताया।





More Stories
बादली में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित
नजफगढ़ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 6 गिरफ्तारी के बाद जांच के दायरे में विदेश में बैठा अपराधी
विपक्ष मुख्यमंत्री की साड़ी, चप्पल और व्यक्तिगत गतिविधियों पर नजर रखने में व्यस्त है; जानिए क्यों बिफरी रेखा गुप्ता
देवप्रयाग इलाके में कार गिरी, 2 की मौत 3 घायल
चांदनी चौक में मोबाइल फोन के नाम पर ठगी का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप, एक आरोपी गिरफ्तार