तेज बारिश से गुरुग्राम बेहाल, सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन पर उमड़ी भीड़ में धक्का-मुक्की

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तेज बारिश से गुरुग्राम बेहाल, सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन पर उमड़ी भीड़ में धक्का-मुक्की

दिल्ली-NCR/सिमरन मोरया/- दिल्ली-एनसीआर में सोमवार, 1 सितंबर को हुई तेज बारिश के कारण गुरुग्राम में लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ा। सड़कें पानी में डूब गईं और ट्रैफिक जाम ने शहर की रफतार को ही रोक दिया। ऐसे में लोगों के लिए मेट्रो ही सहारा बनी, लेकिन यही राहत कुछ ही देर में मुसीबत में बदल गई। गुरुग्राम के सिकंदरपुर रैपिड मेट्रो स्टेशन से एक वीडियो सामने आया है, जिसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया। कहा जा रही है कि ये नजारा सोमवार, 1 सितंबर की रात करीब 8 बजे का है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि स्टेशन पर हजारों की भीड़ धक्का-मुक्की कर रही है।

पोस्ट में लिखी ये बात
इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाले ने लिखा कि   दिल्ली-गुरुग्राम ने इतनी भीड़ पहले कभी नहीं देखी होगी। सिकंदरपुर स्टेशन से डीएमआरसी तक हालात ऐसे थे कि अगर और भी लोग अंदर आते तो किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था। सभी का दम घुट रहा था और मैं भी इसका हिस्सा था।

लोगों ने जताई नाराजगी
इस वीडियो को देखते ही लोगों की नाराजगी सोशल मीडिया पर फूट पड़ी। लोगों ने कहा कि बारिश और जलभराव ने सड़क यातायात को पहले ही ठप कर दिया, ऊस पर मेट्रो स्टेशनों पर कुप्रबंधन ने मुश्किल और बढ़ा दी। कई यूजर्स ने गुरुग्राम की ड्रेनेज व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई और इसे शहर की सबसे बड़ी समस्या बताया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox