तेज बारिश के बाद मारुति स्टॉकयार्ड में भरा पानी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तेज बारिश के बाद मारुति स्टॉकयार्ड में भरा पानी

-करीब 300 नई गाड़ियां जलमग्न, कंपनी को भारी नुकसान की आशंका

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  बहादुरगढ़ में बाढ़ की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। रिहायशी इलाकों से लेकर औद्योगिक क्षेत्र तक लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। घरों में पानी घुसने से लोग बेहाल हैं, वहीं फैक्ट्रियों का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। दिल्ली से सटे आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र की कई फैक्ट्रियों में 4 से 5 फीट तक पानी भर गया है। शोरूम में गाड़ियां डूबी पड़ी हैं।

पानी में डूबी इतनी गाड़ियां
हालात इतने गंभीर है कि बहादुरगढ़ स्थित मारुति के स्टॉकयार्ड में खड़ी करीब 300 नई गाड़ियां पानी में डूबी पड़ी हैं। आल्टो, वैगनआर, विटारा, बलेनो और इन्विक्टो जैसी गाड़ियां पिछले सात दिनों से पानी में फंसी हुई हैं। कई गाड़ियों के एयरबैग अपने आप खुल गए हैं तो कई का विंडो ग्लास उतर चुका है। नई गाड़ियों के बोनट तक पानी भर गया है, जिससे उनका भारी नुकसान हो चुका है।

फैक्ट्रियों में बंद पड़ा कामकाज
कामगारों के मुताबिक, ये गाड़ियां स्थानीय शोरूम मालिकों की थीं। जब अचानक पानी आया तो चौकीदार ने जानकारी दी, लेकिन तब तक सभी गाड़ियां डूब चुकी थीं और उनके सायरन लगातार बज रहे थे। औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियां भी पानी भरने से बंद पड़ी हैं, जिससे कामगार बेरोजगार जैसे हालात में है। इधर, मुंगेशपुर ड्रेन पर बड़ा कट बंद कर सेना वापिस लौट चुकी है, लेकिन जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से दूसरी जगहों पर कटाव शुरू हो गया है। इन्हें बंद करने के लिए एसडीआरएफ, नगर परिषद और सिंचाई विभाग की टीमें लगातार प्रयासरत है और जल्द ही पानी कम होने की संभावना है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox