तांत्रिक के झांसे में फंसा युवक, सांप के जहर पर ‘ऑनलाइन इलाज’ का वीडियो वायरल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तांत्रिक के झांसे में फंसा युवक, सांप के जहर पर ‘ऑनलाइन इलाज’ का वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश/अनीशा चौहान/-  मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक बार फिर अंधविश्वास ने एक व्यक्ति की जिंदगी को खतरे में डाल दिया। जिले के एनकेजे थाना क्षेत्र के जुगिया कांप गांव में 43 वर्षीय अजगर खान को खेत में काम करते समय सांप ने काट लिया। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकीय उपचार कराने के बजाय अस्पताल के मुख्य द्वार पर तांत्रिक क्रिया और झाड़-फूंक शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, परिजनों ने पहले मोबाइल फोन के जरिए एक तांत्रिक से संपर्क किया और करीब एक घंटे तक यह अंधविश्वास का नाटक चलता रहा। इस दौरान अजगर की हालत बिगड़ती चली गई।

डॉक्टरों की तत्परता ने बचाई जान
जब अजगर खान की स्थिति और गंभीर होने लगी, तब अस्पताल में मौजूद लोगों ने परिजनों को समझाया। इसके बाद उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। डॉक्टर सौरभ नामदेव के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया, जिससे अजगर की हालत में धीरे-धीरे सुधार हुआ। डॉ. नामदेव ने बताया कि समय पर इलाज न मिलता तो अजगर की जान को गंभीर खतरा हो सकता था। उन्होंने जोर देकर कहा कि सांप के जहर का असर मिनटों में शरीर में फैल जाता है, इसलिए तुरंत अस्पताल पहुंचना ही एकमात्र उपाय है।

मानसून में सावधानी जरूरी
डॉ. नामदेव ने बताया कि मानसून के दौरान सर्पदंश के मामले बढ़ जाते हैं, लेकिन अंधविश्वास के चक्कर में लोग कीमती समय गंवा देते हैं, जो जानलेवा हो सकता है। अजगर के साथी शहीद खान ने भी लोगों से अपील की कि सांप के काटने पर बिना देरी किए तुरंत अस्पताल पहुंचें। उन्होंने कहा, “हमने हर संभव उपाय आजमाया, लेकिन झाड़-फूंक में समय गंवाना खतरनाक हो सकता है।” यह घटना समाज में जागरूकता की कमी को उजागर करती है और बताती है कि समय पर चिकित्सा ही जीवन रक्षा का सही रास्ता है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox