तस्वीरों में मोदी-ट्रंप की जुगलबंदी: कुर्सी पर बिठाना हो या गले लगकर कहना- आप याद आए; PM से बोले- यू आर ग्रेट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तस्वीरों में मोदी-ट्रंप की जुगलबंदी: कुर्सी पर बिठाना हो या गले लगकर कहना- आप याद आए; PM से बोले- यू आर ग्रेट

प्रियंका सिंह / – वाशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें ‘अवर जर्नी टुगेदर’ पुस्तक भेंट की। इस किताब में पीएम मोदी और ट्रंप की दोस्ती की पुरानी यादें संकलित हैं, जिसमें ट्रंप के भारत दौरे की अहम झलकियां भी शामिल हैं।

व्हाइट हाउस में ट्रंप ने मोदी के लिए खींची कुर्सी
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच अहम बैठक हुई। इस दौरान ट्रंप ने न सिर्फ मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया, बल्कि उनके लिए सम्मानपूर्वक कुर्सी भी पीछे खींची। ट्रंप ने कहा, “हमने आपको बहुत याद किया।” दोनों नेताओं ने गले मिलकर दोस्ती का परिचय दिया।

एफ-35 लड़ाकू विमान देगा अमेरिका
ट्रंप ने ऐलान किया कि भारत को अत्याधुनिक एफ-35 लड़ाकू विमान दिए जाएंगे। भारत व्यापार घाटे को कम करने के लिए अमेरिका से तेल, गैस और सैन्य उपकरणों की खरीद भी करेगा।

26/11 हमलों के दोषियों को न्याय के कठघरे में लाने का आह्वान
मोदी और ट्रंप ने पाकिस्तान से आग्रह किया कि वह मुंबई हमलों के साजिशकर्ताओं को न्याय के कठघरे में लाने के प्रयास तेज करे। ट्रंप ने हमले के मुख्य आरोपी तहव्वुर राणा को भारत को प्रत्यर्पित करने की भी घोषणा की।

असैन्य परमाणु सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति
दोनों देशों ने ऐतिहासिक असैन्य परमाणु समझौते के तहत अमेरिकी डिजाइन वाले परमाणु रिएक्टरों के निर्माण को सुविधाजनक बनाने का संकल्प लिया।

मस्क से मुलाकात, अंतरिक्ष-प्रौद्योगिकी पर चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी ने स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क से मुलाकात की। इस दौरान अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी और ऊर्जा क्षेत्र में नए अवसरों पर चर्चा हुई।

MAGA + MIGA = MEGA
मोदी ने कहा, “अमेरिका ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ (MAGA) पर काम कर रहा है और भारत ‘मेक इंडिया ग्रेट अगेन’ (MIGA) की ओर बढ़ रहा है। जब दोनों देश मिलकर काम करते हैं, तो यह ‘MEGA पार्टनरशिप फॉर प्रोस्पेरिटी’ बनती है।”

भारत-चीन सीमा विवाद पर ट्रंप की टिप्पणी
पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा विवाद पर ट्रंप ने कहा, “यह झड़पें निंदनीय हैं। मैं चाहता हूं कि चीन, भारत, रूस और अमेरिका सभी शांति से रहें।”

‘अवर जर्नी टुगेदर’ से याद किए दोस्ती के पल
ट्रंप द्वारा भेंट की गई किताब में ‘नमस्ते ट्रंप’ और ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम की यादें संकलित हैं। मोदी ने कहा, “यह किताब हमारी मजबूत मित्रता का प्रतीक है।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox