नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की टीम ने एक भारतीय यात्री को भारी मात्रा में जीवन रक्षक दवाओं तस्करी कर विदेश ले जाते हुए पकड़ा है। आरोपी के पास से जब्त की गई दवाईयों की कीमत करीब 57.30 लाख रूपये आंकी गई है। पकड़े गए आरोपी द्वारा इतनी बड़ी मात्रा में दवाइयां ले जाने के लिए सहायक दस्तावेज पेश नहीं कर पाने के बाद उसे व बरामद दवाईयों को आईजीआई एयरपोर्ट कस्टम विभाग के हवाले कर दिया गया।
सीआईएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी वकील अहमद मंगलवार तडक़े 2.40 बजे आईजीआई इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर पहुंचा था। उसे गल्फ एयर की उड़ान संख्या जीएफ-131, जिसे सुबह 4.55 में उड़ान भरनी थी से बहरीन जाना था। इस दौरान चेक-इन क्षेत्र में यात्रियों पर निगरानी रख रहे बल के निगरानी और खुफिया कर्मचारियों को आरोपी की गतिविधि संदिग्ध लगी। इसके बाद यात्री को उनके सामान की गहन जांच के लिए रैंडम चेकिंग प्वाइंट पर भेज दिया गया। एक्स-बीआईएस मशीन के माध्यम से उसके दो सामानों की जांच करने पर, सीआईएसएफ कर्मियों ने संदिग्ध तस्वीरें देखीं। भौतिक जांच करने पर भारी मात्रा में लगभग 57.30 लाख रुपये मूल्य की दवाएं मिलीं। पूछताछ करने पर यात्री इतनी बड़ी मात्रा में दवाइयां ले जाने के लिए सहायक दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
मामले की जानकारी सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों और सीमा शुल्क अधिकारियों को दी गई। बाद में उक्त यात्री को बरामद दवाओं के साथ मामले में आगे की कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया गया।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण