तमिलनाडु में कांचीपुरम पुलिस ने कुख्यात बदमाश को किया एनकाउंटर में ढेर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तमिलनाडु में कांचीपुरम पुलिस ने कुख्यात बदमाश को किया एनकाउंटर में ढेर

-24 से ज्यादा लूट, हत्या और वसूली का था मास्टरमाइंड, गोली लगने से हुई मौत

कांचीपुरम / शिव कुमार यादव / – तमिलनाडु के कांचीपुरम में पुलिस ने एनकाउंटर में एक चर्चित बदमाश को ढेर कर दिया। मारे गए अपराधी विश्वनाथन पर हत्या, लूट, वसूली के 24 से ज्यादा मामले दर्ज थे। तमिलनाडु पुलिस के एडीजीपी अरुण ने बताया कि जब टीम उसे पकड़ने पहुंची तो उसने हमारे जवानों पर हमला कर दिया जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

तमिलनाडु के कांचीपुरम में 24 से ज्यादा हत्या, लूट, और जबरन वसूली के मामले में नामजद अपराधी को पुलिस ने एक एनकाउंटर में मार गिराया है। 35 साल का चर्चित अपराधी विश्वनाथन को पुलिस ए ग्रेड क्रिमिनल की श्रेणी में रखा था। रिपोर्ट के मुताबिक विश्वनाथन के खिलाफ श्रीपेरंबुदूर, पुझल, ओरागदम और मणिमंगलम पुलिस स्टेशनों में तीन हत्याओं, स्क्रैप उद्योग मालिकों का अपहरण, जबरन वसूली, और उनसे पैसे मांगने सहित 24 मामले दर्ज थे।
पुलिस ने दावा किया कि एक टीम ने सूचना मिलने पर विश्वनाथन को घेर लिया और जैसे ही उन्होंने उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की उसने चाकू निकाला और दो पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई जिसके बाद वो बुरी तरह से घायल हो गया। विश्वनाथन को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

घायल पुलिसकर्मी राजेश और वासु को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात करने पहुंचे एडीजीपी अरुण ने कहा कि राज्य में गुंडागर्दी पर अंकुश लगाने के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वनाथन ए प्लस श्रेणी का बदमाश था। एडीजीपी अरुण ने कहा, स्क्रैप डीलरों को परेशान करने वाले बदमाशों को रोकने के लिए विशेष टीम बनाई गई है और इस मामले में आगे की जांच जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox