

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- समाजवादी पार्टी को पूर्वाचल से एक कद्दावर ब्राम्हण नेता मिल गया है। सपा सुप्रिमो अखिलेश यादव ने आज दिल्ली में प्रतापगढ़ से रसूखदार ब्राम्हण फैमिली से डा. महेंद्र कुमार दुबे को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करायी है। इस मौके पर सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जो प्रतापगढ़ से दिल्ली पहुंचे हुए थे। अखिलेश यादव ने कहा कि डा. दुबे का परिवार पुराना समाजवादी है। इनके पार्टी में शामिल होने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
गौरतलब है कि डा. महेंद्र कुमार दुबे के पिता स्व. रामदेव दुबे बीरापुर (रानीगंज, प्रतापगढ़) से तीन बार विधायक रह चुके हैं। उनकी माता जी भी विधायक रह चुकी है। डा. दुबे दिल्ली दूरदर्शन में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं। जेएनयू छात्र राजनीति से जुड़े दुबे तमाम सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हैं। बुंदेलखंड इलाके में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एम्स के डाक्टरों की सहयोग से उन्होंने काफी महत्वपूर्ण काम किया है। कई शिक्षण संस्थाओं के संरक्षक डा. दुबे इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकालत करते हैं। इस मौके पर डा. दुबे ने कहा कि पिता जी द्वारा सोशलिस्ट विचारधारा संस्कार में मिला हुआ है। डा. नरेंद्र देव और लोहिया के विचार को आगे ले जाने के लिए यूपी के बुद्धिजीवियों को सपा के मंच पर लाना और पार्टी को मजबूती प्रदान करना उनका लक्ष्य है।





More Stories
विपक्ष मुख्यमंत्री की साड़ी, चप्पल और व्यक्तिगत गतिविधियों पर नजर रखने में व्यस्त है; जानिए क्यों बिफरी रेखा गुप्ता
दिल्ली: प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम, 150 नई इलेक्ट्रिक बसें और 13 सीएक्यूएमएस स्टेशन लॉन्च
ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में PM मोदी ने टेक्नोलॉजी की तरक्की का फायदा समाज के बड़े हिस्से तक पहुंचाने पर दिया जोर
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द्वारका सेक्टर-16बी में नए को-एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल का उद्घाटन एवं शिलान्यास
संसद से चलेगा देश, सड़क से नहीं… दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला
ममता बनर्जी ने थाने में शुरू किया धरना, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डिटेन