नई दिल्ली /सुनील बाल्यान/ : द्वारका ज़िले की एंटी बर्गलरी सेल ने डाबड़ी पालम रोड से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए तस्करो की पहचान किशोर कुमार निवासी राजनगर और अक्षय निवासी महावीर एन्क्लेव के तौर पर हुई है। पुलिस ने इनके पास से 30 कार्टन अवैध शराब और वारदात में इस्तेमाल की गई एक ट्रैवलर बस को जब्त किया है। द्वारका ज़िले के डीसीपी अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस को सूचना मिली थी की दो शराब तस्कर हरियाणा से एक ट्रैवलर बस द्वारा अवैध शराब की बड़ी खेप डाबड़ी पालम रोड पर लेकर आने वाले है।
इन्हे दबोचने ले किये ऑपरेशन सेल के एसीपी राम अवतार और इंस्पेक्टर विवेक मंडोला की देखरेख में एसआई विनोद ,हेड कांस्टेबल कृष्ण ,नरेश ,अनिल ,कांस्टेबल सुभाष चंद और परवीन की टीम बनाई गई। पुलिस ने डाबड़ी पालम रोड पर ट्रैप लगाया तभी उन्हें संदिगथ परिस्थिति में तेज गति से ट्रैवलर बस आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने बस चालक और कंडक्टर को रुकने का इशारा किया परन्तु वे पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिसकर्मियो ने उनका पीछा कर उन्हें कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। बस की तलाशी के दौरान उसमे से 30 कार्टन अवैध शराब बरामद हुई जो सिर्फ हरियाणा में ही बेचने के लिए मान्य थी। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर शराब सप्लायर का पता लगा रही है।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद