ट्राई सीरीज़ फाइनल में पाकिस्तान की चुनौती बनेंगे ये 3 अफगानी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ट्राई सीरीज़ फाइनल में पाकिस्तान की चुनौती बनेंगे ये 3 अफगानी

-गुरबाज-नबी नहीं, अफगानिस्तान के 3 सितारे ला सकते हैं पाक को घुटनों पर

क्रिकेट/सिमरन मोरया/-  यूएई, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मैच 7 सितंबर को शारजाह में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। एक रोमांचक फाइनल होने की पूरी उम्मीद है। बता दें कि अफगानिस्तान इस सीरीज में पहले एक बार पाकिस्तान को हरा चुकी है और फाइनल में भी हराने का दम रखती है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं उन 3 अफगानी खिलाड़ियों के बारे में जो ट्राई सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान के लिए काल बन सकते हैं।

इब्राहिम जादरान
अफगानिस्तान के युवा बल्लेबाज इब्राहिम जादरान पाकिस्तान के लिए फाइनल में सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं। बता दें कि इब्राहिम जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। वह इस ट्राई सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 4 मैचों में 185 रन बनाए हैं। जादरान ने 2 फिफ्टी भी ठोकी हैं।

राशिद खान
अफगानिस्तान के कप्तान और गजब स्पिनर राशिद खान भी इस ट्राई सीरीज में अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। राशिद इस सीरीज में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 6 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। खान पाकिस्तान के लिए यूएई की पिचों पर काल बन सकते हैं।

सेदिकुल्लाह अटल
अफगानिस्तान के बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल भी पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में अच्छा प्रदर्शन कर उन्हें परेशान कर सकते हैं। अटल गजब फॉर्म में हैं। उन्होंने इस ट्राई सीरीज में सिर्फ 3 मैचों में 141 रन बनाए हैं। सेदिकुल्ला अटल ने इस ट्राई सीरीज में 2 फिफ्टी भी लगाई हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox