मानसी शर्मा/- दक्षिणी इटली के मटेरा शहर में एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। इस हादसे में 4 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, एक कार एग्री घाटी के मटेरा शहर के स्कैनजानो जोनिको नगरपालिका क्षेत्र में एक ट्रक से टकरा गई थी।
कहां-कैसे हुआ हादसा?
स्थानीय मीडिया और आधिकारिक रिपोर्ट्स की मानें तो मिनीबस में एशियाई पर्यटकों का एक ग्रुप सवार था, जो तुस्कनी क्षेत्र के अंतिम दर्शनीय स्थलों की ओर जा रहा था। खराब वैन को सड़क किनारे धकेला जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने वैन को पीछे से ठोक दिया। इसकी वजह से वैन मिनीबस से टकरा गई, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, दुर्घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड, पुलिस और एम्बुलेंस की टीमें तुरंत पहुंचीं।
भारतीय दूतावास ने इस घटना की पुष्टि करते हुए एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा मटेरा के पास दुर्घटना में नागपुर के चार भारतीय नागरिकों की मौत पर गहरा शोक। हम परिवार और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं तथा पूर्ण सहयोग दे रहे हैं।’


More Stories
चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा, क्या पुलिस के शिकंजे में गैंग ?
आज़ादी पर्व 2026 और ‘सेवा तीर्थ’ ग्रंथ की तैयारियों का ऐलान
जम्मू इंटरनेशनल मैराथन में दिखा जबरदस्त जोश
LDF-UDF पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बदलाव का दिया संदेश
केरल चुनाव में सियासी बयानबाज़ी तेज: शशि थरूर का भाजपा पर हमला
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप: अलग-अलग राज्यों में धावकों ने किया शानदार प्रदर्शन