नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- जेफरी एपस्टीन मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम पर उन्होंने सफाई दी। ट्रंप ने कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने दावा करते हुए कहा कि एपस्टिन नहीं चाहता था कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति बने। ‘एयर फ़ोर्स वन’ पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस मामले पर सफाई दी।
एयर फ़ोर्स वन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, “मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। मुझे निर्दोष साबित कर दिया गया है। जेफरी एपस्टीन से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि एपस्टीन मामले में मुझे पूरी तरह से बरी कर दिया गया है। दरअसल, जेफरी एपस्टीन किसी लेखक के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा था कि मैं चुनाव न जीतूं।
ट्रंप ने किया चौंका देने वाला खुसाला
वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंका देने वाला खुलासा करते हुए कहा कि जेफरी एपस्टीन उनके पॉलिटिकल करियर का सपोर्ट करने के बजाय, उनके खिलाफ काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि जेफरी एपस्टीन किसी लेखक के साथ मिलकर इस कोशिश में लगा था कि मैं चुनाव न जीत पाऊं। वह मेरी जीत के खिलाफ लड़ रहा था।
जेल में हुई एपस्टीन की मौत
आपके बता दें कि यौन तस्करी और नाबालिगों के शोषण का जेफरी एपस्टीन पर गंभीर आरोप लगे थे। जिसकी वजह से वह जेल में सजा काट रहा था। इस दौरान साल 2019 में जेल में ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद उसके हाई-प्रोफाइनल संपर्कों की वहज से पूरे विश्व में खलबली मची हुई है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति पर भी कुछ गंभीर आरोप लगे थे। जिस पर ट्रंप ने चुप्पी तोड़ते हुए सभी अफवाहों पर विराम लगाया है।


More Stories
एक्सपायर्ड सामान पर फर्जी तारीख लगाकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़
खरखड़ी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर बना मिसाल: 255 मरीजों की जांच
‘रामायण’ पर दीपिका चिखलिया की प्रतिक्रिया: रणबीर कपूर की फिल्म को बताया…?
मतदान के दिन पेड छुट्टी का ऐलान: क्या मिलेगा कर्मचारियों को पूरा वेतन ?
‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’—राघव चड्ढा का बड़ा बयान
WhatsApp अपडेट: रोज सुबह आने वाले बैकअप नोटिफिकेशन का सच