नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- टूलकिट को लेकर अब राजनीतिक पार्टियों में एक नई बहस छिड़ गई है। टूलकिट पर कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस में एक टूलकिट के जरिए देश में भ्रम फैला रही है। साथ उन्होने कहा कि जिस टूलकिट पर कांग्रेस इतना उछल रही है वह टूलकिट कांग्रेस के लिए सौम्या वर्मा नाम की एक महिला ने तैयार किया है। इसके लिए भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ एससी में भी अपील दायर की है।
देश में कोरोना महामारी का कहर जारी है और दूसरी तरफ राजनैतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेल रही हैं। कांग्रेस की ओर से कथित टूलकिट मामले को लेकर भाजपा हमलावर हो गई है। मंगलवार को कांग्रेस पर आरोप लगाने के बाद बुधवार को फिर भाजपा ने इस मुद्दे को उठाया है।
बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि टूलकिट पर जवाब देने के बदले कांग्रेस पार्टी हम पर पलटवार कर रही है और शिकायत दर्ज कराने पर जोर डाल रही है। संबित पात्रा ने टूलकिट पर नया खुलासा करते हुए कहा कि पार्टी के लिए टूलकिट सौम्या वर्मा नाम की एक महिला ने तैयार किया और इसी टूलकिट के माध्यम से पार्टी देश में भ्रम फैला रही है।
संबित पात्रा ने कहा कि सौम्या वर्मा ने कांग्रेस के लिए टूलकिट बनाया है और हमारे पास इसे साबित करने के कई सबूत हैं। संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि टूलकिट के माध्यम से पीएम मोदी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। संबित पात्रा ने एक ट्वीट कर लिखा कि बीते दिन कांग्रेस पूछ रही थी कि टूलकिट का निर्माता कौन है, ऐसे में अब पेपर्स की प्रॉपर्टी चेक कर लीजिए। लेखक – सौम्या वर्मा। अब ये सौम्या वर्मा कौन हैं, सबूत गवाही दे रहे हैं। क्या अब राहुल गांधी और सोनिया गांधी जवाब देंगे। संबित पात्रा ने अपने ट्वीट में कई तस्वीरें साझा की हैं और बताया कि सौम्या वर्मा कांग्रेस नेता राजीव गौड़ा के कार्यालय में काम करती हैं। इन तस्वीरों में कांग्रेस के कई नेताओं के साथ सौम्या वर्मा की तस्वीरें हैं, इनमें एक तस्वीर राहुल गांधी के साथ भी है।


More Stories
पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में नई समिति के चयन की तैयारी
देश-विदेश के वैज्ञानिक और शिक्षाविद करेंगे गणित
लंबे समय से फरार घोषित अपराधी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
अवैध हथियार और चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार
होली के दिन पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला
सेमीफाइनल में संजू सैमसन का तूफानी प्रदर्शन