
अनीशा चौहान/- सिटी क्रिकेट टीम के खिलाफ 15 रन से जीत दर्ज कर दिल्ली चैलेंजर ने प्रथम कल्पना चावला महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले में दिल्ली चैलेंजर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 102 रन बनाए। बल्लेबाज प्रिया गौड़ ने 35 रन और दीपिका चंद ने 23 रन की पारी खेली। तारा बिष्ट (3/20) और प्रिया गौड़ (2/13) ने दमदार गेंदबाजी करते हुए जवाब में उतरी सिटी क्रिकेट टीम को 87 पर ही ढेर कर दिया। पराजित टीम की ओर से आयुषी सोनी ने 36 रन बनाए और तीन विकेट भी चटकाए।
मुख्य अतिथि अशोक वासवानी और आशु गुप्ता ने तारा बिष्ट को विमेन आफ द मैच और आयुषी सोनी को फाइटर आफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया।





More Stories
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत
मुंबई में फ्लॉप रहा CJP का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च, मुश्किल से 150 लोग पहुंचे
दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में DTC बस ने लोगों मारी टक्कर, एक की मौत और कई घायल
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम