टीले वाली मस्जिद में हिंदू पक्ष को मिला पूजा का अधिकार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

टीले वाली मस्जिद में हिंदू पक्ष को मिला पूजा का अधिकार

मानसी शर्मा / – उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिंदू पक्ष को बड़ी जीत मिली है। बता दें, कि लखनऊ में टीले वाली मस्जिद को लेकर जिला अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। आज अदालत ने हिंदु पक्ष को टीले वाली मस्जिद में पूजा का अधिकार दिया है। आपको बता दें, कि पहले ये जगह लक्ष्मण टीला के नाम से प्रसिद्ध थी। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के शासन काल में इसका नाम बदलकर टीले वाली मस्जिद रखा गया था। और अब अदालत ने यहां हिंदू पक्ष को पूजा करने की इजाजत दे दी है।

दशकों पुराना है टीले वाली मस्जिद का विवाद

दरअसल, लखनऊ की टीले वाली मस्जिद से जुड़ा विवाद दशकों पुराना है। वहीं इसको लेकर लखनऊ से पूर्व सांसद और राज्यपाल स्वर्गीय लालजी टंडन ने अपनी किताब अनकहा लखनऊ में भी इसका जिक्र किया है। और अपनी किताब में उन्होंने मुस्लिम समुदाय पर भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण से शहर का नाता तोड़ने का आरोप लगाया था।

मुस्लिम पक्ष की खारिज हुई याचिका

हालांकि टीलेवाली मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष की रिवीजन याचिका खारिज कर दी गई है। बता दें, कि कोर्ट का कहना है कि हिंदू पक्ष का मुकदमा चलने योग्य है। वहीं हिंदू पक्ष ने याचिका की है कि टीलेवाली मस्जिद मंदिर तोड़ कर बनी है। और कोर्ट ने हिंदू पक्ष की याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया था। लेकिन मुस्लिम पक्ष ने उस आदेश के खिलाफ रिवीजन डाली थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। यानी आज के फैसले के बाद ये मुकदमा चलने योग्य हो गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox