टीका उत्सव के पहले दिन लगाए गए लगभग 30 लाख 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

टीका उत्सव के पहले दिन लगाए गए लगभग 30 लाख 

- भारत का औसत टीकाकरण प्रतिदिन 40 लाख से ऊपर पहुंचा, यह निरंतर दुनिया में सबसे अधिक बना हुआ है - दैनिक नए मामलों में दस राज्यों की 81 प्रतिशत की भागीदारी - सक्रिय मामलों के 70.16 प्रतिशत पांच राज्यों में हैं
NMNews Tika Utsava

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/बिरेन्द्र कुमार सोनी/ आज देशव्यापी टीका उत्सव का दूसरा दिन है। देश में दी गई कोविड-19 टीका खुराकों की कुल संख्या आज 10.45 करोड़ से अधिक हो गई।

आज सुबह सात बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 15,56,361 सत्रों के जरिए कुल मिलाकर 10,45,28,565 टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें 90,13,289 एचसीडब्ल्यू, जिन्होंने टीके की पहली खुराक ली है तथा 55,24,344 एचसीडब्ल्यू जिन्होंने दूसरी खुराक ली है, 99,96,879 एफएलडब्ल्यू (पहली खुराक), 47,95,756 एफएलडब्ल्यू (दूसरी खुराक), 60 वर्ष से अधिक आयु के 4,05,30,321 (पहली खुराक) तथा 19,42,750 (दूसरी खुराक) लाभार्थी तथा 45 से 60 वर्ष की आयु के 3,20,46,911 (पहली खुराक) तथा 6,78,360 (दूसरी खुराक) के लाभार्थी शामिल हैं।

एचसीडब्ल्यूएफएलडब्ल्यू45 से 60 वर्ष आयु समूह60 वर्ष से अधिक कुल
पहली खुराकदूसरी खुराकपहली खुराकदूसरी खुराकपहली खुराकदूसरी खुराकपहली खुराकदूसरी खुराक
90,13,28955,24,34499,96,87947,95,7563,20,46,9116,78,3604,05,30,32119,42,70510,45,28,565

अभी तक देश में लगाए गए टीकों के 60.13 प्रतिशत में आठ राज्यों की भागीदारी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001J2TY.jpg

टीका उत्सव के पहले दिन, कल लगभग 30 लाख टीके लगाए गए।

देशव्यापी टीका उत्सव के पहले दिन 63,800 कोविड टीकाकरण केंद्र (सीवीसी) ऑपरेशनल रहे, जो 18,800 ऑपरेशनल सीवीसी के औसत से अधिक हैं। अधिकतर सीवीसी निजी कार्यस्थलों पर ऑपरेशनल रहे। इसके अतिरिक्त रविवार होने के बावजूद, जिसमें आमतौर पर कम टीकाकरण होता है, टीका उत्सव के पहले दिन लगभग 30 लाख टीके लगाए गए।

टीकाकरण अभियान के 86वें दिन (11 अप्रैल, 2021) 29,33,418 टीके लगाए गए। इनमें से पहली खुराक के लिए 38,398 सत्रों में 27,01,439 लाभार्थियों को टीके लगाए गए, जबकि 2,31,979 लाभार्थियों ने टीके की दूसरी खुराक प्राप्त की।

दिनांक 11 अप्रैल, 2021
एचसीडब्ल्यूएफएलडब्ल्यू45 से 60 वर्ष60 वर्ष से अधिककुल उपलब्धि
पहली खुराकदूसरी खुराकपहली खुराकदूसरी खुराकपहली खुराकदूसरी खुराकपहली खुराकदूसरी खुराकपहली खुराकदूसरी खुराक
9,22616,05543,26436,54717,70,25836,8788,78,6911,42,49927,01,4392,31,979

दुनियाभर में लगाए जा रहे दैनिक टीकों की संख्या के लिहाज से भारत प्रतिदिन लगाए जा रहे 40,55,055 टीकों के औसत के साथ लगातार शीर्ष पर बना हुआ है। कल की तदनुरूप संख्या 38,34,574 रही।

भारत में दैनिक नए मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में 1,68,912 नए मामले दर्ज किए गए।

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान सहित 10 राज्यों ने कोविड के नए दैनिक मामलों में बढ़ोतरी प्रदर्शित की है। नए मामलों के 83.02 प्रतिशत इन्हीं 10 राज्यों से रिपोर्ट किए गए हैं।

महाराष्ट्र में 63,294 की संख्या के साथ सर्वाधिक दैनिक नए मामले दर्ज कराए गए हैं। 15,276 के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर है तथा दिल्ली में 10,774 नए मामले दर्ज कराए गए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003XYPK.jpg

जैसा कि नीचे प्रदर्शित किया गया है, 16 राज्य दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी प्रदर्शित कर रहे हैं। 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0046IC5.jpg
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0058F7J.jpg
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006BDBC.jpg
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007B32L.jpg

भारत के कुल सक्रिय मामले 12,01,009 तक पहुंच गए हैं। अब यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 8.88 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 92,922 मामलों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

पांच राज्यों- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल की कुल मिलाकर भारत के कुल सक्रिय मामलों में 70.16 प्रतिशत की भागीदारी है। देश के कुल सक्रिय मामलों में अकेले महाराष्ट्र की 47.22 प्रतिशत की भागीदारी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0082RM8.jpg

भारत की कुल रिकवरी आज 1,21,56,529 पहुंच चुकी है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 89.86 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 75,086 रिकवरी दर्ज की गई।

दैनिक मौतों में निरंतर बढ़ोतरी का रुख देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटों में 904 मौतें दर्ज की गईं।

नई मौतों के 89.16 प्रतिशत में 10 राज्यों की भागीदारी है। महाराष्ट्र में अधिकतम मौतें (349) दर्ज की गईं, जबकि 122 दैनिक मौतों के साथ छ्त्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर रहा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image009C9ZN.jpg

पिछले 24 घंटों में 9 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 से एक भी मौत दर्ज नहीं की गई है। ये राज्य हैं- ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख (केंद्रशासित प्रदेश), दमन एवं दीव तथा दादर एवं नागर हवेली, मेघालय, सिक्किम, लक्षद्वीप, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह तथा अरुणाचल प्रदेश।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox