टिहरी में भारी बारिश से कहर: घनसाली-टिहरी मोटर मार्ग पर भूस्खलन, यातायात ठप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

टिहरी में भारी बारिश से कहर: घनसाली-टिहरी मोटर मार्ग पर भूस्खलन, यातायात ठप

टिहरी/अनीशा चौहान/-   लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने पहाड़ों में तबाही मचा दी है। टिहरी गढ़वाल जिले के घनसाली-टिहरी मोटर मार्ग पर बुधवार को एक बड़ा भूस्खलन हुआ, जिससे मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। भूस्खलन के कारण सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और विशालकाय चट्टानें गिर गईं, जिससे दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह थम गई है।

प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है, लेकिन खराब मौसम और लगातार गिर रहे पत्थरों के चलते कार्य में बाधा आ रही है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से परहेज करें और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें।

स्थानीय निवासियों में भय का माहौल है, क्योंकि क्षेत्र में और भी भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में प्रशासन व आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट मोड में हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox