रांची/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर 1 हजार का जुर्माना लगाया। हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर 2 सप्ताह का समय मांगने के लिए जुर्माना लगाया है।
बता दें कि राहुल गांधी की ओर से अदालत से समय की मांग की गई थी, जिस पर अदालत में उन पर हर्जाना लगाया है। पिछले कई सुनवाई से उनकी ओर से समय की मांग की जा रही थी। वहीं, बता दें कि 2018 में कांग्रेस पार्टी का चाईबासा में हुए अधिवेशन में राहुल गांधी शामिल हुए थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा था कि कोई हत्यारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। उनके इस बयान पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रताप कटिहार ने चाईबासा कोर्ट में मामला दर्ज करवाया था। कोर्ट ने मामले पर संज्ञान लेते हुए राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी किया था। जारी समन को निरस्त करने की मांग को लेकर राहुल गांधी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।


More Stories
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़
सोना-चांदी में जोरदार उछाल, निवेशकों का रुझान फिर सुरक्षित विकल्पों की ओर
नजफगढ़ मेट्रो: 16 मार्च से 31 मार्च 2026 तक की प्रमुख खबरें