झारखंड के धनबाद में जंगली हाथियों ने मचाया कहर, पैरों तले रौंद कर ली एक शख्स की जान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

झारखंड के धनबाद में जंगली हाथियों ने मचाया कहर, पैरों तले रौंद कर ली एक शख्स की जान

-हाथियों के आतंक से पूरे इलाके में मची अफरा-तफरी

धनबाद/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- झारखंड के धनबाद में जंगली हाथी बीती रात आफत बनकर रिहायशी इलाके में पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर आतंक फैलाया। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

पैरों तले रौंद कर ली जान
घटना धनबाद के तोपचांची इलाके के कर्मकांड गांव की है। मृतक की पहचान ज्ञानचंद्र महतो के तौर पर की गई है। कर्मातांड गांव के सरपंच आनंद महतो ने बताया कि हाथियों का झुंड रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब साढ़े बारह बजे गांव में दाखिल हुआ और जमकर उत्पात मचाया। ग्रामीणों ने हाथियों के झुंड को भगाने की कोशिश की लेकिन हाथियों ने उन पर धावा बोल दिया। भागने के दौरान ज्ञानचंद हाथियों के पैरों तले रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद से धनबाद के कर्मर्तांड गांव के लोगों में वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ भारी असंतोष का माहौल है। सूचना देने के बाद भी वन विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, जिसके फलस्वरूप हाथियों के झुंड ने सोमवार एक शख्स की जान ले ली।  

4 लाख रुपए का मुआवजा देगी सरकार
धनखड़ मंडल के वन अधिकारी विकास पालीवाल ने बताया कि मृतक के परिजनों को आंशिक मुआवजे का भुगतान कर दिया गया है। शेष राशि कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद की जाएगी। दरअसल, झारखंड में सरकार हाथी के हमले में मारे जाने पर मृतक के परिवार को चार लाख रुपए का मुआवजा देती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox