हरियाणा/सिमरन मोरया/- हरियाणा के झज्जर के पाहसोर गांव के पास हांसी की गर्भवती महिला बैंककर्मी की हत्या की वारदात हुई है। हत्या का आरोप महिला के पति पर लगा है। दरअसल, हिसार के रहने वाले अंशुल के साथ हांसी की महक की करीबन चार महीने पहले शादी हुई थी। महक गुरुग्राम में एक निजी बैंक में काम करती थी। महक का पति अंशुल भी गुरुग्राम में सीए है। हत्या की सूचना पुलिस को मृतका महक के पति अंशुल ने ही दी थी।
जानकारी के मुताबिक, नुकीले धारधार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। मृतका महक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। रोते हुए परिजनों ने पुलिस से इंसाफ की मांग की है। मृतका की बहन श्रुति ने बताया कि उनकी बहन दो महीने की गर्भवती थी। उन्होंने अंशुल पर ही महक की हत्या करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच सब कुछ सही था तो फिर उसने हत्या क्यों की? श्रुति ने हत्यारे को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।
जांच में जुटी पुलिस
वही पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर जांच अभियान भी चलाया। बताया जा रहा है कि हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने पकड़ लिया है लेकिन अभी इसकी पुष्टि पुलिस ने नही की है। इस पूरे घटनाक्रम और कार्रवाई के बारे में फिलहाल पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।


More Stories
बुराड़ी में पुलिस की सतर्कता से दो शातिर चोर गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
गुलाबी बाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कुख्यात झपटमार गिरफ्तार, सोने की चेन और चोरी की बाइक बरामद
श्री हंस सत्संग भवन में लगा रक्तदान शिविर, दर्जनों लोगों ने किया महादान
भारत की जीत पर शोएब अख्तर का विवादित रिएक्शन, फैंस हुए नाराज
हाईकोर्ट ने शराब घोटाले में 23 आरोपियों से मांगा जवाब, केजरीवाल भी शामिल
शेयर बाजार में हड़कंप, निवेशकों के 12 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति डूबी