
उत्तर प्रदेश/उमा सक्सेना/- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। छत्तीसगढ़ से दर्शन करने आए श्रद्धालुओं से भरी बस एक ट्रेलर से टकरा गई। इस टक्कर में चार श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

अयोध्या से काशी जा रहे थे श्रद्धालु
जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ से करीब 50 श्रद्धालुओं का जत्था दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश पहुंचा था। सभी श्रद्धालु पहले अयोध्या गए और दर्शन के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर जाने के लिए रवाना हुए। तड़के करीब तीन बजे उनकी बस जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर इलाके से गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश में बस बुरी तरह ट्रेलर से टकरा गई।

टक्कर के बाद मची चीख-पुकार
बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने चार श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया, जबकि नौ गंभीर रूप से घायलों का इलाज जारी है।

पुलिस का बयान
जौनपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि इस भीषण सड़क दुर्घटना में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। वहीं नौ घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है।





More Stories
बादली में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित
नजफगढ़ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 6 गिरफ्तारी के बाद जांच के दायरे में विदेश में बैठा अपराधी
विपक्ष मुख्यमंत्री की साड़ी, चप्पल और व्यक्तिगत गतिविधियों पर नजर रखने में व्यस्त है; जानिए क्यों बिफरी रेखा गुप्ता
देवप्रयाग इलाके में कार गिरी, 2 की मौत 3 घायल
चांदनी चौक में मोबाइल फोन के नाम पर ठगी का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप, एक आरोपी गिरफ्तार