आज गांव झाड़सा के बख्तावर भवन में जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकरान की अध्यक्षता में जेजेपी ने अपना सदस्यता अभियान शुरू किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष व जिला प्रभारी दिनेश डागर और राज सिंह दहिया पहुंचे उन्होंने सभी कार्यकर्ता साथियों से और पदाधिकारी से जेजेपी के सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए दिशा निर्देश देते हुए कहा कि-


सभी हल्का अध्यक्ष अपने अपने हल्का स्तर पर घर-घर जाकर जननायक जनता पार्टी की नीतियों का और ताऊ देवीलाल की नीतियों का प्रचार करके जेजेपी के साथ जुड़ने के लिए आह्वान करे। जननायक जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता पवन धनकोट ने बताया कि जेजेपी सदस्यता अभियान 15 जून से 30 जुलाई तक चलाएगी जिसमें प्रत्येक हल्का स्तर पर 5000 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है सभी हल्का अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से जिला प्रभारी ने अनुरोध किया है कि वह अपने – अपने हल्का स्तर पर कार्यक्रम करके सदस्यता अभियान को आगे बढ़ने का काम करें। सभी ने एक साथ सदस्यता अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने का और नए साथियों को पार्टी के साथ जोड़ने का निर्णय लिया है। आज इस कार्यक्रम में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषि राज राणा , अमरनाथ जेई, नरेश दहिया, कृष्ण गाडोली, सतीश राधव, दीपचंद चैयरमैन, रामनिवास फौजी, अख्तर अली, दीपक डागर, मुकेश लककड, डॉ सौरभ गुप्ता, संदीप कुंडू, दिलबाग महलावत, जसबीर ठाकरान, शमशेर डागर, धीरज पहलवान, भुलड, हरिश्चन्द्र ठाकरान, सतबीर ठाकरान, कुक्कू ठाकरान, बल्ले चेयरमैन, डॉ गगनदीप, विक्रम छोक्कर, सतपाल हंस, प्रदीप दहिया, अंकित दहिया, प्रमोद साढराणा, विपिन गुर्जर, होशियार नम्बरदार, सतबीर गाडोली, रणबीर अत्री, सुरेन्द्र खोड, सतबीर लकडा, रत्न शर्मा, आबिद ख़ान, मुबारिक, भगवान देव, सीताराम, रामप्रसाद और गुलाब सिंह आदी साथी मौजूद रहे।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद