मानसी शर्मा/- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गायक जुबीन गर्ग की अचानक मौत के मामले में बड़ा बयान दिया है। सीएम ने कहा कि नॉर्थईस्ट फेस्ट के आयोजक और जुबीन के मैनेजर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जुबीन गर्ग की मौत से पूरे असम और पूर्वोत्तर में मातम का माहौल है।
मैनेजर के घर की तलाशी
गुवाहाटी में सिद्धार्थ शर्मा (जुबीन गर्ग के मैनेजर) के घर SIT ने तलाशी ली। CID की टीम परिसर में करीब दो घंटे तक तैनात रही और उसके बाद फ्लैट नंबर 3A में प्रवेश किया। यह 3BHK फ्लैट सिद्धार्थ शर्मा अपने परिवार के साथ 2019 से रह रहे हैं। तलाशी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई और लगभग एक घंटे तक चली।
फैंस में नाराजगी और सुरक्षा उपाय
इस छापेमारी की खबर मिलने पर बड़ी संख्या में जुबीन गर्ग के फैंस मौके पर इकट्ठा हो गए और SIT की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। हालात बिगड़ने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। भीड़ के कारण इलाके में ट्रैफिक जाम भी हुआ, जिसे संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस तैनात की गई। फिलहाल SIT ने इस छापेमारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।


More Stories
पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में नई समिति के चयन की तैयारी
देश-विदेश के वैज्ञानिक और शिक्षाविद करेंगे गणित
लंबे समय से फरार घोषित अपराधी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
अवैध हथियार और चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार
होली के दिन पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला
सेमीफाइनल में संजू सैमसन का तूफानी प्रदर्शन