
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- सितंबर में दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अभी से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दिल्ली पुलिस भी हर चप्पे-चप्पे पर कड़ी नजर रखने का दावा कर रही है लेकिन दिल्ली पुलिस के दावे की चोरों ने उस समय हवा निकाल दी जब बाहरी उत्तरी दिल्ली में अपराधी नकदी से भरे एक एटीएम को उखाड़ कर भागने में सफल हो गये और पुलिस मुंह ताकती रह गई। इस घटना के बाद से पूरे पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि दिल्ली में ऐसी अनकों घटनाऐं हो चुकी है जिनमें दिल्ली पुलिस की चूक साफ नजर आई है फिर भी पुलिस घटना के बाद ही जागती है तो यह कैसी सुरक्षा व्यवस्था।
घटना गुरुवार तड़के की है। पुलिस के मुताबिक, रात करीब 3.10 बजे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई के कमांड रूम से इलाके के खेड़ा खुर्द में एटीएम तोड़ने और चोरी के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पता चला कि एटीएम का मुख्य गेट टूटा हुआ है और मशीन को जमीन से उखाड़ कर ले जाया गया है। अधिकारी ने बताया कि नरेला औद्योगिक क्षेत्र पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 457, 380, 427, 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और पूरे क्षेत्र में आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “बैंक के अनुसार, आखिरी रिफिल 19 अगस्त को की गई थी और मशीन में करीब 1,40,300 रुपये की नकदी थी।“
दिल्ली के उपराज्यपाल ने बुधवार को एक बयान में कहा था कि 8-10 सितंबर को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन का सुरक्षित और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में रणनीतिक स्थानों पर त्वरित प्रतिक्रिया टीमों (क्यूआरटी), एम्बुलेंस और अग्निशमन रोबोट जैसे उन्नत अग्निशमन तंत्र की तैनाती सहित सुरक्षा उपायों को लागू किया गया है।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?