जिस बंगले पर चला था कभी बुलडोजर, कंगना ने 32 करोड़ रुपए में बेचा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जिस बंगले पर चला था कभी बुलडोजर, कंगना ने 32 करोड़ रुपए में बेचा

मानसी शर्मा /-  अपनी तीखी बयानबाजी से बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी सांसद कंगना रनौत अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती है। और फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से ही इस पर लगातार विवाद बना हुआ है। वहीं बताया जा रहा है कि कंगना ने 7 साल पहले खरीदा मुंबई का बंगलो अब बेच दिया है। हालांकि, ये बंगला कई सालों से विवादों से घिरा हुआ है।

साल 2017 में खरीदा था बंगलो

कंगना का ये बंगलो मुंबई के बांद्रा के पाली हिल इलाके में स्थित है। जिसे 2017 में 20 करोड़ रुपए में खरीदा गया था और अब 32 करोड़ रुपए में बेचा गया है। ये बंगलो 3,075 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है, जिसकी पार्किंग 565 स्क्वायर फीट है।

इस बात की जानकारी Zapkey के रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट से पता चली है। डॉक्यूमेंट के मुताबिक, इस बंगलो को तमिलनाडु के कोयंबटूर की रहने वाली श्वेता बथीजा ने खरीदा है, जो कमलिनी होल्डिंग्स की पार्टनर हैं।

कौन है श्वेता बथीजा, जिसने बंगलो खरीदा?  

इस बात की जानकारी Zapkey के रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट से पता चली है। डॉक्यूमेंट के मुताबिक, कंगना का बंगला 5 सितंबर 2024 को बिका, जिसकी स्टांप फीस 1.92 करोड़ रुपए और रजिस्ट्रेशन फीस 30 हजार रुपए है। इस बंगलो को तमिलनाडु के कोयंबटूर की रहने वाली श्वेता बथीजा ने खरीदा है, जो कमलिनी होल्डिंग्स की पार्टनर हैं।

आपको बता दें, मुंबई का पाली हिल काफी पॉश एरिया है, यहां हाई नेटवर्थ वाले लोगों ही रहते है। बॉलीवुड के कई सितारे इसी  एरिया में रहते है। जिसमें सुनील दत्त, ऋषि कपूर, गुलजार, इमरान खान, आमिर खान, संजय दत्त जैसे एक्टर्स का नाम शामिल है।

कंगना के बंगले को लेकर विवाद

कंगना का ये बंगला काफी समय से विवादों में घिरा हुआ था। साल 2020 में BMC ने इसे अवैध निर्माण का हवाला देते हुए उसके कुछ हिस्से को तोड़ दिया था। साल 2023 में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि कुछ समय बाद इस तोड़फोड़ का मुआवजा देने की बात कही गई थी, लेकिन ये प्रॉसेस कभी आगे ही नहीं बढ़ा। इसी के बाद उन्होंने कहा कि अब उन्हें कोई मुआवजा नहीं चाहिए, क्योंकि ये पैसा टैक्स देने वालों का है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox