जाफरपुर क्षेत्र में एक करोड़ की रंगदारी के लिए फायरिंग, नंदु गैंग पर शक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जाफरपुर क्षेत्र में एक करोड़ की रंगदारी के लिए फायरिंग, नंदु गैंग पर शक

-सुरहेड़ा गांव में डेयरी फार्म पर बाइक सवारों ने चलाई गोली

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- द्वारका जिला के जाफरपुर कलां थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर को बाइक सवार बदमाशों ने सुरहेड़ा गांव में डेयरी व्यवसायी पर अंधाधुंध फायरिंग करने की घटना प्रकाश में आई है। बदमाशों ने कुछ दिन पहले व्यवसायी से एक करोड़ की रंगदारी देने की मांग की थी। साथ ही ना देने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी थी। हालांकि यह बात पीड़ित ने पहले पुलिस को नही बताई थी। आरोपी गोली चलाने के बाद बाईक पर बैठकर मौके से फरार हो गये। अभी तक की जांच में हमले में नंदू गिरोह के बदमाशों के हाथ होने की बात सामने आई है।
                 जानकारी के अनुसार सुरहेड़ा गांव में श्रीकृष्ण गौशाला है। वहीं पर कृष्ण यादव नामक व्यक्ति गोपालन काकाम करता हैं। पीड़ित के अनुसार 1 हफ्ते पहले फोन पर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर बदमाशों ने एक करोड रुपए की रंगदारी मांगी थी। उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लेते हुए इसकी सूचना भी पुलिस को नहीं दी। बताया जाता है कि रविवार दोपहर को एक बाइक पर तीन युवक आए। दो युवक बाइक से उतर गए जबकि एक युवक बाइक लिए खड़ा था। दोनों युवकों ने गौशाला की तरफ कई राउंड फायरिंग की। इसके बाद सभी फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस के जरिए वारदात में शामिल बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
                  गांव में हुई इस गोली बारी की घटना से पूरा गांव दहशत में है। लोगों का कहना है कि बदमाशों पर पुलिस का खौफ नही रह गया है। इसीलिए बदमाश आये दिन कही न कही गोली चलाकर लोगों को डराने की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वहीं डीसीपी शंकर चौधरी का कहना है कि पुलिस जल्द बदमाशों को पकड़ लेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox