मानसी शर्मा /- हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान से एक बार फिर सियासत गर्म हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर चार डिप्टी सीएम में से एक महिला डिप्टी सीएम होगी। इसके साथ ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक और बड़ा बयान साझा किया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने खबर फास्ट न्यूज के सवाल पर कहा अगर जाट सीएम नहीं हुआ तो जाट डिप्टी सीएम बन जाएगा।
मुख्यमंत्री के जातियों में बांटने के बयान पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मैंने डिप्टी सीएम बनाने की बात की है। ये बांटने वाला नहीं जोड़ने वाला बयान है। उन्होंने कहा कि 1 नवम्बर हरियाणा दिवस से कांग्रेस लाओ देश बचाओ कार्यक्रम सढोरा से शुरू होने जा रहा है। हुड्डा ने कहा सभी हलकों में कार्यक्रम होगा। मंडियों में चल रही खरीद पर हुड्डा ने कहा कि किसानों की लंबी लंबी लाइनें लगी है।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार अगर खरीद पहले शुरू कर देती तो किसानों को कम दामों पर धान नहीं बेचनी पड़ती। उन्होंने कहा कि पोर्टल नही चल रहे है और किसान परेशान है।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद