जल जीवन मिशन की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जल जीवन मिशन की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

चमोली/उत्तराखंड/अनीशा चौहान/- जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने जल संस्थान और जल निगम को निर्देश दिए कि स्वीकृत योजनाओं को फरवरी तक पूरा किया जाए। साथ ही, जल निगम कर्णप्रयाग को “हर घर जल” सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से उन योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने को कहा जो 90 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो चुकी हैं। उन्होंने देवर खडोरा और लस्यारी में जल स्रोत विवाद के कारण लंबित योजनाओं के शीघ्र निस्तारण के लिए डीपीआरओ को विभागीय अधिकारियों और ग्राम प्रधानों की बैठक बुलाने के निर्देश दिए।

जल जीवन मिशन की प्रगति रिपोर्ट

जल जीवन मिशन के नोडल अधिकारी सुशील सैनी ने बताया कि जनपद में कुल 1241 स्वीकृत योजनाओं में से 1112 योजनाएँ पूरी हो चुकी हैं। इनमें से 711 योजनाएँ आईएमआईएस पोर्टल पर सबमिट की जा चुकी हैं।

पी-टू योजनाओं में कुल 571 स्वीकृत योजनाओं में से 424 पूरी हो गई हैं। वहीं, पी-वन योजनाओं में 822 में से 820 योजनाओं का एटीआर सबमिट किया गया है।

“हर घर जल” सर्टिफिकेशन के तहत 1113 गांवों में से 536 गांवों को अब तक प्रमाणित किया जा चुका है। जनपद में 99.68 प्रतिशत एफएचटीसी (फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन) कार्य भी पूरे कर लिए गए हैं।

बैठक में जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता सुशील सैनी, जल निगम के सहायक अभियंता आर.एम.एल. गुप्ता, एसडीओ जुगल किशोर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox