नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- मुक्त शिक्षा विद्यालय (स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग) 2024-25 के अकादमिक सत्र में 8.5 ‘क्युमुलेटिव ग्रेड प्वाइंड एवरेज’ (CGPA) हासिल करने वाले छात्रों की पूरी यानी 100 प्रतिशत फीस माफ करेगा।
मुक्त शिक्षा विद्यालय (SOL) की निदेशक पायल मागो ने सोमवार को यहां विद्यालय के 62वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि छात्रों की समस्याओं को हल करने के लिए SOL एक कॉल सेंटर भी शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि छात्रों को कौशल प्रदान कर उन्हें नौकरी के लिए तैयार करने के वास्ते एक कौशल केंद्र भी शुरू किया जाएगा। स्थापना दिवस समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज