छत्तीसगढ़िया सब ले बढ़िया- मुख्यमंत्री साय

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

छत्तीसगढ़िया सब ले बढ़िया- मुख्यमंत्री साय

-सीएम ने कहा- चर्चा कर सुशांत की चिन्ता करेंगे दूर, 5 साल में पूरी कर देंगे मोदी गारंटी

बिलासपुर/नई दिल्ली/- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विश्वविद्यालय की जरूरतों और विधायक सुशांत शुक्ला की चिंता मिलकर चर्चा करेंगे..उसे दूर भी करेंगे। पांच साल में हम मोदी की गारंटी को पूरा कर दिखाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा शिक्षा और नवाचार को लेकर प्रयोग करते हैं। हमेशा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए चिंतित रहते हैं। हमें अपने धान का कटोरा छत्तीसगढ़ पर गर्व है। हमने अपनी पहली कैबिनेट की बैठक में 18 लाख लोगों को पीएम आवास का तोहफा दिय। आज हम अपने 12 लाख किसान भाइयों को बकाया 3700 करोड़ दो साल का बोनस  उनके खाते में डालने जा रहे हैं।
          प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय आज अटलबिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय मे सुशासन दिवस पर आयोजित कुल उत्सव,नामकरण,लोकार्पण समारोह में शिरकत किया। इस दौरान नगर विधायक, अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, स्थानीय बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला समेत पूर्व विधायक रजनीश सिंह और गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत किया। अपने भाषण में स्थानीय विधायक सुशांत शुक्ला ने विश्वविद्यालय की समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने पेश किया। उन्होने बताया कि ना केवल अटल विश्वविद्यालय बल्कि केन्द्रीय और सुन्दरलाल शर्मा विश्वविद्यालय में स्टाफ की भारी कमी है। सुशांत इसके अलावा यह भी कहा कि विश्वविद्यालय को पढ़ाई लिखाई और अनुशासन का केन्द्र ही रखा जाए। शिक्षा को सर्वोपरि रखा जाएगा।
         उपस्थित लोगों को अपने संबोधन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को नमन् किया। उन्होने कहा कि हम 25 दिसम्बर को पूरे भारत में सुशासन दिवस के रूप में मनाते हैं। प्रदेश में सुशासन स्थापित करना ही हमारा लक्ष्य है। और यह सब अच्छी शिक्षा और शिक्षण कार्य से ही संभव है।
           मुख्यमंत्री ने दुहराया कि हमें विकास की दिशा में बहुत आगे जाना है। जब तक शिक्षा का स्तर बेहतर नहीं होगा३सुशासन की कल्पना मुश्कित है। इसलि हम सब मिलकर ना केवल शिक्षा का स्तर बढ़ाएंगे बल्कि शिक्षा के स्तर को बढ़ाने की जरूरतों को भी पूरी करेंगे। स्थानीय विधायक सुशांत शुक्ला की चिंता को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टाफ की चिंता को दूर किया जाएगा। हम मिलकर इस पर चर्चा करेंगे। प्रयास भी करेंगे कि शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए क्या कुछ किया जा सकता है। क्योंकि हमारे प्रधानमंत्री भी शिक्षा की गुणवत्ता और शिक्षा में नवाचार को लेकर लगातार काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में बेहतर शिक्षा के लिए पुरजोर प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय की जो भी आवश्यता है सुशांत शुक्ला और जिम्मेदार लोगों के साथ मिलकर चर्चा के बाद पूरा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि हमें गर्व है कि हम छत्तीसगढ़ की वासी है। छत्तीसगढ़ धाना का कटोरा कहलाता है। किसानों के हित के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। पदभार ग्रहण करने के बाद हमने पहले ही कैबिनेट की बैठक में पुरानी सरकार की गलतियों को सुधारा है। 18 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास का रूपया जारी कर मोदी की गारंटी को पूरा किया। आज हम एक बार फिर मोदी गारंटी को पूरा करने जा रहे हैं। कुछ देर बाद ही प्रदेश के 12 लाख किसानों के खाते में 37 सौ करोड़ रूपये डालने जा रहे हैं।
          मुख्यमंत्री ने वादा किया कि पांच साल के भीतर मोदी की एक एक गारंटी को पूरा कर दिया जाएगा। पूरा भारत छत्तीसगढ़ के लोगों को छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया कहते हैं। हम हैं और आने वाले समय तेजी के विकास कर इसे साबित कर दिखाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान किताब का विमोचन भी किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox