नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- द्वारका और नजफगढ़ की मार्केट इन दिनों पूरी तरह छठ पूजा के रंग में रंगी हुई है। हर तरफ सूप, दौरा, टोकरी, नारियल, गन्ना, फल और पूजा सामग्री बेचने वालों की भीड़ दिखाई दे रही है। दुकानों के बाहर खरीदारों की लाइनें लगी हैं और पूरा माहौल छठ महापर्व की श्रद्धा और उमंग से सराबोर है।

खरीदारी में दिखा लोगों का उत्साह
महिलाएं और परिवारजन छठ पूजा की तैयारियों में जुटे हुए हैं। द्वारका और नजफगढ़ के मुख्य बाजार में पूजा के सामान की जमकर खरीदारी हो रही है। पारंपरिक साड़ियाँ, ठेकुआ बनाने के सांचे, दौरे और केले की टोकरी खूब बिक रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार बिक्री में पिछले सालों की तुलना में बढ़ोतरी हुई है।

व्यापारियों में भी दिखी खुशी
स्थानीय व्यापारियों के चेहरों पर रौनक साफ झलक रही है। उनका कहना है कि छठ पर्व के चलते बाजारों में अच्छी खासी भीड़ है। सुबह से लेकर देर शाम तक ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है। खास बात यह है कि नजफगढ़ की मार्केट में बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के पारंपरिक सामान की विशेष डिमांड देखने को मिल रही है।


धार्मिक आस्था के साथ उमंग का संगम
छठ पूजा सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि यह लोगों की आस्था और संस्कृति का उत्सव है। द्वारका और नजफगढ़ के लोग इसे पूरे उल्लास और परंपरा के साथ मनाने के लिए तैयार हैं। बाजारों की रौनक यह साफ बताती है कि सूर्य देव की उपासना का यह पर्व लोगों के दिलों में कितनी गहराई से बसा है।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज