चुनाव नज़दीक, नीतीश का बड़ा प्लान—राज्य में गूंजे बड़े ऐलान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चुनाव नज़दीक, नीतीश का बड़ा प्लान—राज्य में गूंजे बड़े ऐलान

-जनता को लुभाने के लिए किए कई बड़े ऐलान

बिहार/अनीशा चौहान/- बिहार चुनाव को अब कुछ ही महीने बाकी हैं। वहीं, राजनीतिक पार्टियां जनता को अपनी ओर करने के लिए कई तरह के पैंतरे आजमा रही हैं। इसी बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार जनता के लिए एक और स्कीम लेकर आए हैं। इस स्कीम में वादा किया गया कि अगले 5 सालों में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। यही नहीं, उन्होंने बिहार में उद्योग लगाने वाले लोगों को राहत देते हुए आर्थिक मदद देने का भी वादा किया है। इसे लेकर सीएम ने कहा कि राज्य सरकार की इस पहल का उद्देश्य बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देना, बिहार के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार देना है।

सीएम ने किया ये वादा
बिहार सरकार चुनाव से पहले सरकार अपनी रणनीति तैयार करने में लगी हुई है। सीएम नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से युवाओं से वादा करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने अगले 5 सालों में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा, सीएम ने ये भी कहा कि उनकी सरकार द्वारा 2020 में सात निश्चय-2 योजना के तहत की गई घोषणा के क्रम में हमारी सरकार ने 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लक्ष्य को पूरा कर लिया है।

राज्य आर्थिक रूप से मजबूत होगा।
सीएम ने आगे कहा कि राज्य में रोजगार बढ़ाने के लिए सरकार उद्योग लगाने और स्वरोजगार करने वालों को कई प्रकार की सुविधाएं देकर लोगों को प्रोत्साहित कर रही है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि निजी क्षेत्रों को बिहार में उद्योग लगाने के लिए सरकार द्वारा विशेष आर्थिक पैकेज देने का फैसला लिया गया है। बिहार सरकार के इस फैसले से राज्य आर्थिक रूप से भी मजबूत होगा और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox