मानसी शर्मा /- हाल ही में पांच राज्यों में चुनाव हुए थे। इन पांच राज्यों में तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम शामिल है। वहीं इन पांच में से तीन राज्यों में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर चुनाव जीत लिया है। जिसमें, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान शामिल है। वहीं इन चुनावों में जिन सांसदों ने जीत हासिल कर ली थी उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और पीएम मोदी से मुलाकात करने के बाद अपना अपना इस्तीफा दे दिया। ये सभी सांसद विधायक के तौर पर काम करेंगे।
इन सांसदों ने दिया इस्तीफा
इन सांसदों में मध्य प्रदेश के नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, उदय प्रताप और रीति पाठक, छत्तीसगढ़ के अरुण साव और गोमती साई और राजस्थान के राज्यवर्धन सिंह राठौड़, दीया कुमारी और किरोड़ी लाल मीणा शामिल हैं।
12 सांसदों का इस्तीफा
बता दें, इस्तीफा देने वालों में प्रह्लाद पटेल और नरेंद्र तोमर केंद्रीय मंत्री हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ से सांसद और केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह भी इस्तीफा देंगी। अब इसके बाद केंद्रीय कैबिनेट में तीन मंत्री कम हो जाएंगे। इसके अलावा, राजस्थान के सांसद बाबा बालकनाथ भी इस्तीफा देंगे। इस्तीफा देने वालों सांसदों की संख्या 12 बताई जा रही है।


More Stories
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण
मथुरा हिंसा में बड़ा खुलासा: फायरिंग, पथराव और पुलिस कार्रवाई के बीच बढ़ा तनाव
खीर सेरेमनी के साथ दिल्ली बजट सत्र की शुरुआत