’चार्ली की मौत का जश्न मनाने वालों का रद्द करेंगे वीजा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

’चार्ली की मौत का जश्न मनाने वालों का रद्द करेंगे वीजा

-रूबियो की चेतावनी, निर्वासन के लिए रहें तैयार

वॉशिंगटन/शिव कुमार यादव/- अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि जो विदेशी नागरिक चार्ली किर्क की हत्या पर जश्न मना रहे हैं, उनके वीजा रद्द किए जा रहे हैं और उन्हें देश से निकाला जाएगा। रूबियो और अन्य अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अमेरिका में ऐसे लोगों का स्वागत नहीं किया जाएगा जो हिंसा और नफरत को बढ़ावा देते हैं।

फॉक्स न्यूज से बातचीत में रूबियो ने कहा कि अमेरिका को ऐसे लोगों को देश में घुसने या रहने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए, जो इस तरह की हत्याओं का समर्थन करते हैं या उनका जश्न मनाते हैं। उन्होंने कहा, हमें ऐसे लोगों को वीजा नहीं देना चाहिए जो अमेरिका आकर किसी राजनीतिक व्यक्ति की हत्या, फांसी या हत्या जैसी घटनाओं का जश्न मनाएं और अगर वो पहले से यहां हैं, तो उनका वीजा रद्द कर देना चाहिए।

रूबियो ने एक्स पर अपने बयान का वीडियो साझा किया और लिखा, जो लोग हमारे नागरिकों की मौत का जश्न मना रहे हैं, उन्हें अमेरिका में जगह नहीं मिलेगी। वीजा रद्द किए जा रहे हैं। अगर आप वीजा पर यहां हैं और किसी राजनीतिक व्यक्ति की सार्वजनिक हत्या पर खुश हो रहे हैं, तो निर्वासन के लिए तैयार हो जाइए। इस देश में आपका स्वागत नहीं है।  

अमेरिकी सुरक्षा विभाग (डीएचएस) की सहायक सचिव ट्रिशा मैकलॉफलिन ने भी कहा कि ऐसे लोगों के वीजा रद्द किए जाने चाहिए जो अमेरिकी नागरिकों की हत्या को महिमामंडित करते हैं। इससे पहले, अमेरिका के उप विदेश सचिव क्रिस्टोफर लैंडाउ ने भी एक्स पर लिखा, मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि जो विदेशी नागरिक हिंसा और नफरत को बढ़ावा देते हैं, वे हमारे देश में स्वागत योग्य नहीं हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को इस घटना का समर्थन करते, उसका मजाक उड़ाते या उसे उचित ठहराते देख कर मुझे नफरत हो रही है। मैंने हमारे दूतावासों को निर्देश दिया है कि वे इस मामले में उचित कार्रवाई करें। कृपया अगर आप किसी विदेशी नागरिक की इस तरह की टिप्पणियां देखें तो उन्हें मेरे ध्यान में लाएं, ताकि हम अमेरिकी लोगों की रक्षा कर सकें।

रूबियो ने इस कदम का बचाव करते हुए कहा कि अमेरिका को ऐसे लोगों को नहीं बुलाना चाहिए जो ’नकारात्मक और विनाशकारी व्यवहार’ करते हैं। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि वीजा रद्द करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और किर्क की हत्या के बाद इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox