चमोली में बरसी आफत की बारिश: पातालगंगा में कार पर गिरा पत्थर, महिला की मौत, पिता-पुत्री गंभीर घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चमोली में बरसी आफत की बारिश: पातालगंगा में कार पर गिरा पत्थर, महिला की मौत, पिता-पुत्री गंभीर घायल

चमोली/अनीशा चौहान/- उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश अब जानलेवा साबित हो रही है। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। पातालगंगा के पास एक चलती कार पर अचानक पहाड़ी से बड़ा पत्थर गिर गया, जिससे कार सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता और 10 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीपलकोटी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हरियाणा से लौट रहा था परिवार:
बताया गया कि यह परिवार हरियाणा के फतेहाबाद जिले का रहने वाला है और बद्रीनाथ धाम में दर्शन कर लौट रहा था। जिस वक्त यह हादसा हुआ, वे जोशीमठ से चमोली की ओर आ रहे थे। अचानक ऊपर से भारी भरकम पत्थर गिरने के कारण बलेनो कार (HR-22T-5713) पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन:
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और जिला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कार में फंसे तीन लोगों में से एक महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि पुरुष और एक बच्ची को घायल अवस्था में बाहर निकालकर उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक का शव पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पीड़ितों की पहचान:
मृतका: शिल्पा, उम्र 36 वर्ष

घायल:
1. अंकित, पुत्र बजरंग लाल, निवासी फतेहाबाद, हरियाणा
2. ख्वाहिश, उम्र 10 वर्ष (पुत्री)

स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर:
बारिश के चलते पहाड़ों में भूस्खलन की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। प्रशासन ने बद्रीनाथ मार्ग पर आवाजाही करने वालों से अत्यधिक सतर्कता बरतने की अपील की है। खासकर पातालगंगा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में यात्रा से पहले मौसम की स्थिति की जानकारी लेना आवश्यक बताया गया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox