घुम्मनहेड़ा में उप मुख्यमंत्री ने किया हॉकी टूर्नामेंट का उद्घाटन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

घुम्मनहेड़ा में उप मुख्यमंत्री ने किया हॉकी टूर्नामेंट का उद्घाटन

-6 दिन तक चलेगा टृर्नामेंट, 16 टीमें ले रही भाग, दिल्ली के 11 विधायक भी रहे मौजूद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली के घुम्मनहेड़ा गांव के हॉकी स्टेडियम में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 दिवसीय हॉकी टुर्नामेंट का उद्घाटन किया। यह अत्याधुनिक हॉकी स्टेडियम विधायक गुलाब सिंह व ग्रामीणों के संघर्ष की देन है। इस मौके पर दिल्ली के 11 विधायक मौजूद रहे।

घुम्मनहेड़ा स्टेडियम मे 6 दिवसीय छाज्जूराम हॉकी टूर्नामेंट के उद्घाटन की शुरुआत रंगारंग कार्यक्रम के साथ की गई जिसमें मशहूर हरियाणवी सिंगर खासा आला चाहर और केडी देशी रॉक ने अपने परफॉर्मेंस से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस स्टेडियम में छाज्जू राम मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट की शुरुआत की गयी. जिसमें कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। खास बात यह है कि इस टूर्नामेंट को हॉकी इंडिया की तरफ से मान्यता मिल गयी है और अब से यह हर तीन साल पर आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट में भाग ले रही टीमों के खिलाड़ियों के साथ हाथ मिला कर उप मुख्यमंत्री ने उनकी हौसला अफजाई की। इस दौरान दिल्ली सरकार के 11 विधायक इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इस स्टेडियम का निर्माण आप के युवा विधायक गुलाब सिंह ने करवाया है।. जहां खेल और प्रैक्टिस कर युवा खिलाड़ी इस खेल में बेहतर बन कर देश का नाम रौशन कर सकेंगे। वहीं इस मौके पर बोलते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार धुम्मनहेड़ा स्टेडियम में खिलाड़ियों के आवासीय परिसर के साथ एक हॉकी अकादमी खोलेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली में अब तक चार विश्व स्तरीय एस्ट्रो-टर्फ हॉकी मैदानों का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार खिलाड़ियों को बेहतरीन खेल सुविधाएं मुहैया कराने के लिए तत्पर है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox