घर से निकलते ही गुणरत्न सदावर्ते का बड़ा बयान, कहा- सलमान खान और बिश्नोई समाज के बीच सुलह…!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

घर से निकलते ही गुणरत्न सदावर्ते का बड़ा बयान, कहा- सलमान खान और बिश्नोई समाज के बीच सुलह…!

मानसी शर्मा /-  ‘बिग बॉस 18’ एक कंट्रोवर्सिअल शो है, जिसमें आए दिन झगड़े होते रहते हैं। शो में पहला हफ्ता बीत चुका है और कंटेस्टेंट के बीच मुकाबला भी शुरू हो गया है। पिछले हफ्ते कोई भी कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं हुआ था। लेकिन अपने पर्सनल काम के चलते गुणरत्न सदावर्ते को शो छोड़ना पड़ा। शो से निकलने के बाद गुणरत्न सदावर्ते ने सलमान खान को बिश्नोई समाज से मिलने वाली धमकियों को लेकर बात की है।

सलमान-लॉरेंस की लड़ाई पर क्या बोले गुणरत्न?

इसी बीच जब उनसे पूछा गया कि क्या आप सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच सुलह कराएंगे? तब इस पर उन्होंने  बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ‘देखिए, बिश्नोई समाज बहुत अच्छा समाज है। हम सारे समाजों की इज्जत करते हैं। सलमान खान भी एक अच्छे कलाकार हैं। मेरा ये मानना है कि बिश्नोई समाज के प्रमुख लोगों से अगर बात करेंगे तो वो जरूर सलमान का पक्ष सुनेंगे। रक्षा-सुरक्षा प्रभु रामचंद्र के हाथ में है। प्रभु रामचंद्र की राह पर चलना यानी संविधान के बेसिक प्रिंसिपल का पालन करना।  जिसने हमारा संविधान पढ़ा है, उसे इस बात की जानकारी होगी कि वो प्रभु श्रीराम के विचारों पर बना है।’

सलमान खान पर क्या बोले गुणरत्न?

सलमान खान पर बात करते हुए गुणरत्नने कहा कि, ‘मैं सलमान से यही कहना चाहूंगा कि हमारी जरूरत अच्छे काम के लिए हो तो हम बिलकुल तैयार हैं। अगर बिश्नोई समाज से बात करने के लिए, जो एक बहुत अच्छा समाज है। आप बुलाते हैं तो हम जरूर जाएंगे। चीजें खुलकर सामने आती हैं जब हम बात करते हैं और बातों से ही बात बनती है।’

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox