
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- दिल्ली-एनसीआर के ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। अकबरपुर टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार कार ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। इस भीषण हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
तेज रफ्तार बनी मौत का कारण
यूपी पुलिस के मुताबिक, कार में कुल छह लोग सवार थे। हादसा इतना जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गए और लोग उसमें फंस गए। पुलिस ने क्रेन और हाइड्रा की मदद से कार को काटकर घायलों व मृतकों को बाहर निकाला। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग हरिद्वार से फरीदाबाद लौट रहे थे।
पुलिस की कार्रवाई और जांच
ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक और कार को पुलिस ने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई थी, लेकिन अब यातायात सामान्य कर दिया गया है।





More Stories
बादली में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित
नजफगढ़ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 6 गिरफ्तारी के बाद जांच के दायरे में विदेश में बैठा अपराधी
विपक्ष मुख्यमंत्री की साड़ी, चप्पल और व्यक्तिगत गतिविधियों पर नजर रखने में व्यस्त है; जानिए क्यों बिफरी रेखा गुप्ता
देवप्रयाग इलाके में कार गिरी, 2 की मौत 3 घायल
चांदनी चौक में मोबाइल फोन के नाम पर ठगी का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप, एक आरोपी गिरफ्तार