गैंगस्टर नवीन बाली के चचेरे भाई को मारी ताबड़तोड़ गोलियां, मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गैंगस्टर नवीन बाली के चचेरे भाई को मारी ताबड़तोड़ गोलियां, मौत

सीटीवी फुटेज में दिखे तीन हमलावर, पुलिस ने गैंगवार की आशंका से किया इंकार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के बवाना इलाके में रविवार देर रात स्कूटी सवार तीन हमलावरों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोली चलाकर हत्या कर दी। युवक को आधा दर्जन गोली मारी गई। परिवारवालों ने उसे पास के अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृत युवक गैंगस्टर नवीन बाली का चचेरा भाई था। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या गैंगवार का नतीजा है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस बात से इंकार कर रहे हैं। हत्या के पीछे गैंगस्टर दीपक बॉक्सर का नाम सामने आ रहा है।
                पुलिस अधिकारी का कहना है कि युवका का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं था। शुरूआती जांच में पता चला है कि कुछ दिन पहले युवक का कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था। मौके से मिले सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के जरिए पुलिस हमलावरों की पहचान कर रही है। मृतक की शिनाख्त पारुल उर्फ अनुज(19) के रूप में हुई है। वह अपने पिता राज सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सुल्तानपुर डबास गांव में रहता था। वह नवीन बाली का चचेरा भाई था।
                नवीन बाली गैंगस्टर नीरज बवानिया का भरोसेमंद साथी है। रविवार रात पारुल गांव के ही एक वाटर प्लांट के पास खड़ा था। इसी दौरान स्कूटी से तीन युवक आए। दो युवक उसके पास आए और उसपर ताबड़तोड़ गोली चला दी। उसे छह गोली लगी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश स्कूटी से फरार हो गए। परिवार वालों ने घटना की जानकारी मिलते ही घायल पारुल को पास के अस्पताल में ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
              सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की और हत्या का मामला दर्ज कर लिया। शुरुआती जांच में पता चला कि पारुल का तीन चार दिन पहले कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था। पुलिस को शक है कि उसी का बदला लेने के लिए हत्या की गई है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि 7 मई को नीरज बवानिया गैंग के बदमाशों अमित और पवन ने खेड़ा गांव में जेल में बंद गैंगस्टर कपिल मान के पिता ब्रह्मप्रकाश की हत्या कर दी थी। आशंका है कि इसी का बदला लेने के लिए हत्या को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मौके से मिले सीसीटीवी फुटेज
मामले की जांच के दौरान पुलिस को मौके से सीसीटीवी फुटेज मिला है। जिसमें तीन युवकों को देखा जा रहा है। तीनों युवक स्कूटी से वहां पहुंचे और पारुल पर गोली चला दी। चीख पुकार होते ही तीनों युवकों को स्कूटी से भागते हुए देखा जा रहा है। हमलावर जिस तरह से घटना को अंजाम दिया है, उससे उनके पेशेवर होने की आशंका जताई जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox