
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश में पांच नये जिलों के गठन की घोषणा की। नए जिलों के नाम जंस्कार, द्रास, शाम, नूब्रा और चांगथांग होंगे। यह निर्णय लद्दाख की प्रशासनिक संरचना को सुदृढ़ करने और विकास को गति देने के उद्देश्य से लिया गया है। अमित शाह ने ट्विटर पर इस कदम की जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लद्दाख को विकसित और समृद्ध बनाने के विजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अनुच्छेद 370 के अंत के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन
5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 की विशेष शक्तियों को समाप्त कर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेशों का दर्जा दिया गया। 31 अक्टूबर 2019 को, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेशों के रूप में पुनर्गठित किया गया। इस बदलाव के साथ जम्मू-कश्मीर में एक विधानसभा होगी, जबकि लद्दाख को सीधे केंद्र सरकार द्वारा प्रशासित केंद्र शासित प्रदेश के रूप में स्थापित किया गया है। यह प्रशासनिक पुनर्गठन दोनों क्षेत्रों के राजनीतिक और प्रशासनिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण बदलाव लाया है।





More Stories
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते भारत लाए जा रहे सैन्य व रक्षा श्रेणी के 10 ड्रोन बरामद
क्या समाजवादी पार्टी को फिर चोट देगी बीजेपी?
चोरी की कार बेचने गुरुग्राम जा रहा आरोपी दबोचा, पुलिस ने वाहन किया बरामद
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार