गुरदासपुर: शादीशुदा महिला भाई के साले संग हुई फरार, 11 साल की बेटी को भी ले गई साथ, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुरदासपुर: शादीशुदा महिला भाई के साले संग हुई फरार, 11 साल की बेटी को भी ले गई साथ, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

पंजाब/गुरदासपुर/अनीशा चौहान/- पंजाब के गुरदासपुर ज़िले के कादियां कस्बे के मोहल्ला कृष्णा नगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहित महिला अपने ही भाई के साले के साथ घर से फरार हो गई है। महिला जाते समय अपनी 11 वर्षीय बेटी को साथ ले गई, जबकि छोटे बेटे को घर पर ही छोड़ गई। घटना के बाद से पीड़ित पति अपनी पत्नी और बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहा है।

लापता महिला के पति विक्रम ने बताया कि उसका जीजा का साला अक्सर उनके घर आता-जाता था और उसकी पत्नी को ‘दीदी’ कहकर बुलाता था। घर में उसका आना-जाना सामान्य समझा जाता था, लेकिन वह नहीं जानता था कि दोनों के बीच गुप्त संबंध बन चुके हैं। विक्रम के अनुसार, 16 मई को वह व्यक्ति उसकी पत्नी और बेटी को लेकर फरार हो गया और तब से अब तक दोनों का कुछ पता नहीं चला है।

विक्रम ने बताया कि उसने इस घटना की जानकारी तुरंत कादियां पुलिस थाने को दी और साथ ही एसएसपी कार्यालय में भी शिकायत दर्ज करवाई। इसके अलावा, वह राज्य के मुख्यमंत्री को भी पत्र लिख चुका है ताकि उसे इंसाफ मिल सके।

पीड़ित का कहना है कि उसने संदिग्ध व्यक्ति के मोबाइल नंबर, संभावित ठिकाने और दूसरी जरूरी जानकारी पुलिस को दे दी है। बावजूद इसके, अब तक पुलिस की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बार-बार संपर्क करने के बावजूद पुलिस सिर्फ आश्वासन दे रही है, लेकिन ज़मीन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

विक्रम अपनी पत्नी और बेटी की वापसी की उम्मीद में अब भी पुलिस थानों के चक्कर काट रहा है और प्रशासन से न्याय की अपील कर रहा है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox