गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट खुले, पर्यटकों में उत्साह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट खुले, पर्यटकों में उत्साह

Oplus_131072

उत्तरकाशी/उत्तराखंड/अनीशा चौहान/- उत्तरकाशी जनपद स्थित गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट देश-विदेश के पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं। इस वर्ष पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांचक ट्रेकिंग रूट के लिए प्रसिद्ध यह पार्क हर साल हजारों यात्रियों को आकर्षित करता है।

गौमुख ट्रेक मार्ग पर भूस्खलन, मरम्मत कार्य जारी

इस साल अधिक हिमपात के कारण गंगोत्री-गौमुख ट्रेक मार्ग के कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन इसे ठीक करने के लिए प्रयासरत है और अगले दो सप्ताह के भीतर मार्ग को सुचारू करने की योजना बनाई गई है।

गंगोत्री नेशनल पार्क के उप-निदेशक हरीश नेगी ने बताया कि पार्क के चारों गेट पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं। गौमुख ट्रेक मार्ग का मरम्मत कार्य भी तेजी से किया जा रहा है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

पर्यटकों के लिए आकर्षण स्थल

गंगोत्री नेशनल पार्क में पर्यटक विभिन्न दर्शनीय स्थलों की सैर कर सकते हैं, जिनमें नेलांग घाटी, ग्रतांग गली, गौमुख ट्रेक और सात ताल प्रमुख हैं। ये स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता, रोमांचक ट्रेकिंग मार्ग और दुर्लभ वन्यजीवों के लिए जाने जाते हैं।

गौमुख ट्रेक मार्ग पर एवलॉन्च (हिमस्खलन) के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। इस बारे में राजवीर सिंह रावत ने बताया कि गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन के कर्मचारी मार्ग को जल्द से जल्द सुरक्षित और सुचारू बनाने में जुटे हुए हैं।

पर्यटन विभाग का मानना है कि इस बार पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे स्थानीय पर्यटन और अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox