“गंगा में डुबकी लगाने से पेट को खाना मिलेगा क्या?”, अमित शाह के महाकुंभ स्नान पर खरगे ने कसा तंज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“गंगा में डुबकी लगाने से पेट को खाना मिलेगा क्या?”, अमित शाह के महाकुंभ स्नान पर खरगे ने कसा तंज

मानसी शर्मा/-  देश और दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ पहुंच रहे हैं। अब तक 13 करोड़ से अधिक लोगों ने संगम में डुबकी लगाई है। सोमवार को ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी परिवार के साथ संगम में डुबकी लगाई। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महाकुंभ को लेकर बयान सामने आया है।

मध्य प्रदेश के महू में आयोजितजय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा में डुबकी लगाने से युवाओं को रोजगार मिलेगा क्या, गरीबी दूर होगी क्या, पेट को खाना मिलेगा क्या?उन्होंने कहा कि मैं किसी की आस्था को चोट नहीं लगाना चाहता हूं। देश में बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं, मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही है। “…तब तक मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा” उन्होंने कहा कि लोग कम्पटीशन में डुबकी मार रहे हैं।

जब तक टीवी में डुबकी अच्छी नहीं आती है तब तक डुबकी मारते रहते हैं। धर्म पर हम सभी की आस्था है। धर्म हम सभी के साथ है, लेकिन धर्म के नाम पर किसी समाज में गरीबों का शोषण होगा तो हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। खरगे ने आगे कहा कि समाज में लोगों की समानता स्थापित करना बाबा साहब का लक्ष्य था और उसी लिए उन्होंने बहुत से कानून बनाए। उनको पूरी तरह से अगर किसी ने सपोर्ट किया तो वो पंडित नेहरू और महात्मा गांधी ने किया था। सपोर्ट के करने के बाद ही संविधान सभा के अध्यक्ष बाबा साहब अंबेडकर बने थे। आप कुछ हासिल करना चाहते हैं तो आपको एकजुट होकर मेहनत करना चाहिए। जब तक आप एकजुट नहीं होगो तब तक मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा।

आज ही अमित शाह ने लगाई संगम में डुबकी गौरतलब है कि खरगे का ये बयान तब सामने आया जब अमित शाह ने संगम में डुबकी लगाई है। माना जा रहा है कि खरगे ने अमित शाह, योगी आदित्यनाथ सहित अन्य भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है। हालांकि, जानकारी के अनुसार, खुद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी संगम में डुबकी लगा सकते हैं। लेकिन खरगे के इस बयान के बाद राजनीतिक वार पलटवार होना तय है। बता दें, आने वाले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु भी प्रयागराज पहुंचेगीं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox