गजरौला/यूपी/शिव कुमार यादव/- गजरौला से अमरोहा के गांव वीरामपुर तक गंगा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन पुल के दो बीम भरभराकर गिर गए। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नही हुआ है लेकिन पुल के गिरने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता पूछ रही है कि भाजपा ने ठेकेदार से चुनावी चंदे में कितना लिया। वहीं निर्माण का काम करने वाली कंपनी बीम को सही करने में जुटी हुई है। पुल कि गिरने के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा करते हुए नारेबाजी की।

इस पुल का निर्माण गजरौला से अमरोहा के गांव वीरामपुर तक गंगा नदी पर 83 करोड़ की लागत से किया जा रहा है, लेकिन शुक्रवार देर रात निर्माणाधीन पुल के तीन बीम भरभरा कर गिर गए जिसमें से एक बीम नीचे गिर कर धराशाई हो गया, जबकि एक बीम टेढ़ा हो गया है।
बीम गिरने के बारे में जानकारी देते हुए डीएम सीपी सिंह ने कहा कि इस पुल का निर्माण सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी की निगरानी में किया जा रहा है। पुल के बीम गिरने का कारण आंधी-तूफान हो सकता है। निर्माण का काम करने वाली कंपनी बीम को सही करने में जुटी हुई है। वहीं, डीएम ने घटिया निर्माण के आरोपों को गलत ठहराया है।
अखिलेश ने साधा निशाना
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, जनता पूछ रही है भाजपा ने ठेके के बदले में जो ‘चुनावी चंदा’ लिया है।

उसमें उस ठेकेदार ने कितना दिया, जिसके द्वारा बुलंदशहर में गंगा जी पर बनाया जा रहा पुल, बनने के दौरान ही टूट कर गिर गया? काम की गुणवत्ता से खिलवाड़ करके भाजपा लोगों के जीवन से खेल रही है।


More Stories
दिल्ली में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर बड़ा प्रहार, 65 सिलेंडर बरामद
दिल्ली में बीएसजी हाफ मैराथन का शानदार आयोजन
नजफगढ़ में टिंटेड ग्लास के खिलाफ चला विशेष अभियान
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल