खुले रूप से किसानों के साथ आये भाजपा नेता वरूण गांधी, बोल- किसान डरने वाले नही

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

खुले रूप से किसानों के साथ आये भाजपा नेता वरूण गांधी, बोल- किसान डरने वाले नही

- अटल जी का किसानों से जुड़ा 41 साल पुराना वीडियों किया पोस्ट -लखीमपुर खिरी को हिन्दू बनाम सिख बनाने की हो रही कोशिश पर जताया खेद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पीलीभीत/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी अब भाजपा से आर-पार के मूड में आ गए हैं। हालांकि वरूण गांधी लगातार किसानों का समर्थन कर सरकार को चेतावनी दे रहे हैं लेकिन अब अटल बिहारी वाजपेयी की 41 साल पुरानी वीडियों शेयर कर अपनी मंशा जग जाहिर कर दी है। साथ ही उन्होने कहा किसानों के साथ खुले रूप में आते हुए कहा कि किसान किसी से डरने वाले नही। सियासी गलियारे में इसे सरकार को वरुण का अल्टीमेटम कहा जा रहा है।
                   पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी लगातार किसानों के समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं। गुरुवार को एक बार फिर वरुण ने ट्वीट किया है। पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी अब आर-पार के मूड में आ गए हैं। वे लगातार किसानों का समर्थन कर सरकार को चेतावनी दे रहे हैं। आज उनकी 40 दिन में 8वीं पोस्ट पूर्व च्ड अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ी सामने आई है। उन्होंने पूर्व च्ड का 41 साल पुराना 1980 का एक वीडियो साझा किया है। ’छोड़ दें किसानों का दमन’ः ’बड़े दिलवाले नेता’ वाजपेयी का वीडियो साझा कर वरुण गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
                    वीडियो में 1980 लिख कर आ रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी अपने चिर परिचित अंदाज में किसी कार्यक्रम के दौरान किसानों के समर्थन में बोलते हुए तत्कालीन सरकार को चेतावनी दे रहे हैं। वह कहते हैं कि ’मैं सरकार को चेतावनी देना चाहता हूं। दमन के तरीके छोड़ दीजिए। हमें डराने की कोशिश मत कीजिए। किसान डरने वाला नहीं है। हम किसानों के आंदोलन का राजनीति के लिए प्रयोग करना नहीं चाहते हैं, लेकिन हम किसानों की उचित मांग का समर्थन करते हैं। अगर सरकार दमन करेगी। कानून का दुरूपयोग करेगी। शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाने की कोशिश करेगी तो किसानों के संघर्ष में कूदने से हम संकोच नहीं करेंगे। हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होंगे।’
                  वरुण गांधी ने पूर्व पीएम अटल के वीडियो पोस्ट किया।वरुण की पोस्ट के 3 संयोग1980 का पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का यह वीडियो वरुण गांधी के लिए बेहद अहम है। कम से कम इस नजरिए से कि यह 1980 का है, इसी साल में वरुण पैदा हुए थे, और यही वह साल भी था जब जून में संजय गांधी की विमान हादसे में मौत हो गई थी।
                   किसानों के समर्थन में 40 दिन में वरुण ने किए 8 पोस्टसांसद वरुण गांधी का भाजपा से मोहभंग की तरफ उनकी यह पोस्ट्स इशारा कर रहीं हैं। बीते 40 दिन में उन्होंने 8 पोस्ट किसान आंदोलन के समर्थन को लेकर किए हैं। हाल के दिनों को देखें तो 5 सितंबर को उन्होंने किसान समर्थन में पोस्ट किया था। फिर लखीमपुर हिंसा को लेकर उन्होंने लगातार पोस्ट किया। इसके बाद उन्हें भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर कर दिया गया।
                   लखीमपुर खीरी कोहिंदू बनाम सिख बनाया जा रहासांसद वरुण गांधी ने बीते रविवार को लखीमपुर हिंसा को हिंदू बनाम सिख की लड़ाई में बदले जाने को लेकर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि ’लखीमपुर खीरी को हिंदू बनाम सिख लड़ाई में बदलने की कोशिश की जा रही है। यह न केवल एक अनैतिक और झूठा है। उन घावों को फिर से कुरेदना खतरनाक है। हमें राजनीतिक लाभ को राष्ट्रीय एकता के ऊपर नहीं रखना चाहिए।’

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox