खुद को ही जयमाला डालती नजर आईं दुल्हनें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

खुद को ही जयमाला डालती नजर आईं दुल्हनें

मानसी शर्मा / –  यूपी के बलिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 25 जनवरी को 568 जोड़ों की शादियां कराई गई थीं। अब इस सामूहिक विवाह में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जिसमें काफी बड़ी संख्या में दूल्हों के बिना ही दुल्हनों की शादियां कराई गई। प्रशासन ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

दरअसल, सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 51 हजार रुपए देती है। हर जिले में इसका आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में बलिया में आयोजन हुआ। जिसमें बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ। कई दुल्हनों की बिना दुल्हे की शादियां करा दी गई। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

अपने ही हाथों से डाली वरमाला

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कई दुल्हनों ने अपने ही हाथों से अपने गले में वरमाला डाल ली। पूछताछ में पता चला कि कि इनमें से कई सारी लड़कियां घूमने-फिरने के लिए आई थीं, जिनको पैसे का लालच देकर सामूहिक विवाह योजना में फर्जी तरीके से बैठा दिया गया। जिससे  कागजों में गिनती हो जाए और सरकारी खजाने से पैसे ले लिए जाएं।

बीजेपी के विधायक ने दिया बयान

वहीं मामले को संज्ञान में लेते हुए बांसडीह विधानसभा से बीजेपी की विधायक केतकी सिंह ने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। ये गरीबों के साथ खिलवाड़ है। वहीं जिला प्रशासन ने भी जांच की टीम गठित कर दी है। CDO ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि 20 सदस्यीय टीम जांच कर रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाली धनराशि को तत्काल रोक दिया गया है। अभी तक की जांच में 20 पात्रों में 8 लोग लोग फर्जी पाए गए है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox