तेजस्वी यादव पर भड़के नीतीश कुमार, कहा- फालतू बात बोलता है

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तेजस्वी यादव पर भड़के नीतीश कुमार, कहा- फालतू बात बोलता है

मानसी शर्मा / – भाजपा के दामन थमाने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, “जब इनका(RJD) राज था तो क्या होता था? शाम के बाद कोई बाहर निकलता था?। जब हम 2005 से आए तब से काम शुरु हुआ। हमें पता है कि कुछ लोग अपना प्रचार करते हैं लेकिन यह भी याद करें कि हमने कितना काम किया है।

तेजस्वा यादव पर निशाना साधते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि फालतू बात बोलता है उ, आप तो बच्चे थे ना उस समय। पूछिए उन लोग से, 2005 से पहले क्या स्थिति थी। कोई घर से बाहर निकलता था जी? वो नौकरी दिया है? हम सबको नौकरी दे रहे थे। हमने कितनी नौकरी दी हैं। हमने इतना काम किया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने INDIA गठबंधन पर कहा, “हम कह रहे थे कि यह नाम ठीक नहीं है, अब हालत आप देख सकते हैं। उन लोगों ने एक काम नहीं किया, आज तक सीट शेयरिंग नहीं हुई। हम जिनके साथ पहले से थे वहीं आ गए अब यहीं रहेंगे और बिहार के विकास के लिए काम करेंगे।

I.N.D.I.A गठबंधन पर नीतीश कुमार ने किया पलटवार

नीतीश कुमार ने कहा कि मैं उनसे गठबंधन के लिए कोई और नाम चुनने का आग्रह कर रहा था। लेकिन उन्होंने पहले ही इसे अंतिम रूप दे दिया था। मैं बहुत कोशिश कर रहा था। उन्होंने एक भी काम नहीं किया। आज तक उन्होंने यह तय नहीं किया है कि कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह इसीलिए मैंने उन्हें छोड़ दिया और वापस वहीं आ गया जहां मैं शुरू में था। मैं बिहार के लोगों के लिए काम करता रहूंगा।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox